चांस पर चांस, पर प्रदर्शन नदारद! टीम इंडिया के लिए बोझ बने ये 2 खिलाड़ी
Published - 23 Feb 2026, 01:44 PM | Updated - 24 Feb 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। प्रोटियाज ने पहले बैटिंग करते हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 ओवर में 187 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय पारी (Team India) केवल 111 रन पर सिमट गई।
ये पहला मौका है, जब भारत को टी20 विश्व कप 2026 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) के दो खिलाड़ियों का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि लगातार मौके मिलने के बावजूद ये दोनों फ्लॉप हो रहे हैं, लेकिन फिर भी कोच गौतम गंभीर इनको चांस पर चांस दिए जा रहे हैं।
अफ्रीका के खिलाफ बनाए सिर्फ 15 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने 12 गेंदों पर केवल 15 रन बनाए थे। अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा गेंदबाजों के खिलाफ लगातार बड़ा हिट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हर बार उनको सिर्फ असफलता ही हाथ लग रही थी।
यही कारण है कि अभिषेक केवल 12 गेंदों पर 15 रन बना सके। लेकिन इससे पहले खेली तीन पारियों में अभिषेक शर्मा खाता तक नहीं खोल सके। अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ अभिषेक जीरो पर आउट हुए थे, जबकि उनसे इन सभी मैचों में एक दमदार पारी की उम्मीद थी।
रिंकू का फॉर्म भी खराब
सिर्फ अभिषेक शर्मा ही नहीं, बल्कि निचले क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह का फॉर्म भी टीम इंडिया (Team India) के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उम्मीद थी कि शीर्ष क्रम और मिडिल ऑर्डर ध्वस्त होने के बाद रिंकू सिंह निचले क्रम में पारी को संभालेंगे, लेकिन इस मैच में वह खाता तक नहीं खोल सके।
लेकिन इससे पहले टी20 विश्व कप में खेले मैचों में रिंकू का स्कोर 1, 11 नाबाग, 6 नाबाद और शून्य रहा है। यही कारण है कि रिंकू के स्थान पर लगातार इतने सवाल उठ रहे हैं। दिग्गजों का मानना है कि रिंकू की जगह टीम प्रबंधन अक्षर पटेल के साथ जा सकता है, जो कि चार ओवर के साथ-साथ निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं।
IND vs SA मैच में वॉशिंगटन सुंदर पर क्यों भड़के डेविड मिलर? अब सामने आई पूरी सच्चाई
Team India: अगले मैच से होंगे ड्रॉप?
रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा का अगले मैच से ड्रॉप होना पक्का माना जा रहा है, क्योंकि कोच गौतम गंभीर अब सुपर-8 में बचे दोनों मैचों में इन दोनों फ्लॉप खिलाड़ियों को मौका नहीं देने वाले हैं। दरअसल, अभिषेक शर्मा की जगह शीर्ष क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है।
संजू ने नामीबिया के खिलाफ 8 गेंदों पर 22 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। यही कारण है कि संजू पर कोच गंभीर फिर एक बार भरोसा जता सकते हैं। जबकि रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है। रिंकू के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में बनना बेहद मुश्किल है, जबकि उप कप्तान अक्षर पटेल चार ओवर के साथ निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं।
इस वजह से उपकप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से किया गया ड्रॉप, अब जाकर आई सच्चाई सामने
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर