हार्ट अटैक ने ली उभरते हुए क्रिकेटर की जान, चलते मैच के दौरान आया चक्कर, अचानक रुक गई सांसे
Published - 23 Mar 2026, 11:53 AM | Updated - 23 Mar 2026, 11:54 AM
Table of Contents
Cricketer: क्रिकेट के मैदान से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया। जो खिलाड़ी अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहता था, उसने हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवा दी है।
चलते मैच में अचानक से खिलाड़ी (Cricketer) को दिल का दौरा पड़ा और फिर मैदान पर ही खिलाड़ी की सांसे रुक गई। इस घटना से पूरे परिवार का बुरा हाल है तो खिलाड़ी के साथी दोस्त भी अभी तक यकीनन नहीं कर पा रहे हैं कि जो दोस्त उनके साथ लंबे समय तक था, अब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।
ईद से पहले Cricketer की मौत
हार्ट अटैक से मरने वाले खिलाड़ी (Cricketer) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला था। शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा और फिर मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक हरहरपुर मटकली गांव का रहने वाला 22 वर्षींय शाकिब था, जो कि दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।
वह ईद मनाने के लिए सात की छुट्टी लेकर अपने परिवार के पास घर आया था, और यहीं गांव में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, लेकिन अचानक हार्ट अटैक से शाकिब की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजन मौत की वजह दिल का दौरा मान रहे हैं।
खुशी बदली मातम में
शाकिब के घर आने से पूरा परिवार खुश था और साथ में ईद मानने की तैयारी कर रहा था। लेकिन शुक्रवार को ईद से पहले शाकिब ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
शाकिब (Cricketer) के परिवारजन और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अभी तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जो व्यक्ति एक दम फिट नजर आता था उसकी मृत्यु हार्ट अटैक से हो सकती है।
रिप्लेसमेंट में CSK का मास्टरस्ट्रोक, धोनी ने नाथन एलिस की जगह इस खतरनाक पेसर की करवाई एंट्री
अचानक से जमीन पर गिरा शाकिब
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे के शाकिब गांव के ईदगाह के पास मौजूद मैदान पर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान ह अचानक से जमीन पर गिर पड़ा और तेज-तेज उसकी सांसे फूलने लगी।
इसके बाद परिजन और दोस्तों ने मिलकर उसको नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक को माना जा रहा है।
बता दें कि, शाकिब (Cricketer) को क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और जब भी वह गांव जाया करता था और अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट जरूर खेला करता था। लेकिन इस बार शाकिब क्रिकेट के मैदान पर तो गया, लेकिन वहां से कभी वापस नहीं लौट पाया।
KKR ने किया आकाशदीप के रिप्लेसमेंट की आधिकारिक घोषणा, वसीम अकरम जैसे पेसर को टीम में दी जगह
Tagged:
Cricketer heart attack Bareilly Student Dies Cricket Groundऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर