महामुकाबले से पहले टीम को 440 वोल्ट का झटका! भारत-पाकिस्तान मुकाबले में नहीं खेलेगा ये बड़ा नाम
Published - 31 Jan 2026, 11:02 AM | Updated - 31 Jan 2026, 11:04 AM
Table of Contents
India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में मुकाबला होगा या नहीं इसपर अभी भी संदेह बना हुआ है। पाकिस्तान ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि विश्व कप 2026 में भाग लेगा या फिर टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा।
लेकिन महामुकाबले से पहले टीम को 440 वोल्ट का बड़ा झटका लगा है। भारत-पाकिस्तान मैच (India vs Pakistan) में एक बड़ा खिलाड़ी खेलता नजर नहीं आएगा, जिसने टीम प्रबंधन और प्रशंसकों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। वहीं, बोर्ड ने इस खिलाड़ी को बाहर करने की जानकारी दे देती है।
विश्व कप से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महा मुकाबला आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप में खेला जाना है। रविवार, 1 फरवरी को होने वाले मुकाबले से पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है।
पाकिस्तान अंडर-19 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शयान चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (India vs Pakistan) ने इसी पुष्टि कर दी है, जबकि मैन इन ग्रीन के लिए भारत के खिलाफ मैच से पहले ये काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।
प्रैक्टिस के समय हुए चोटिल
भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) की युवा टीमों के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 का महा मुकाबला 1 फरवरी को जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे, जिसमें मोहम्मद शयान भी शामिल थे।
शयान सिनेरियो-बेस्ड-प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज के खिलाफ विकेटकीपिंग कर रहे थे कि तभी एक गेंद उनकी नाक पर आकर लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाया गया। एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हो चुकी है और जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
🚨Breaking: Big blow for Pakistan before the match vs India - star wicket keeper out of the World Cup!@rohitjuglan reports from Bulawayo.@ThumsUpOfficial #Under19worldcup pic.twitter.com/9DwWv0iMpB
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) January 30, 2026
India vs Pakistan: जो जीता वहीं सिकंदर
भारत-और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच ये मैच बेहद कांटे का रहने वाला है, क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भी मुश्किलें खड़ी होंगी, क्योंकि अगर उन्हें अगरे राउंड में पहुंचना है तो भारत को बड़े अंतर से हराना होगा।
पाकिस्तान का नेट रन रेट अभी प्लस 1.484 है, जबकि भारत का नेट रन रेट प्लस 3.337 है, जो कि सुपर सिक्स के ग्रुप 2 में सर्वश्रेष्ठ है। ऐसे में भारत को सेमीफाइनल (India vs Pakistan) में पहुंचने के लिए केवल जीत जरूरी होगी, जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए बड़े अंतर से जीतना। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जबकि चौथी टीम रविवार को फाइनल हो जाएगी।
पाकिस्तान की जीत से गदगद हुए शाहबाज शरीफ को आकाश चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पोस्ट कर निकाली हेकड़ी
हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत
भारत के पास हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा, क्योंकि भारत का नेट रन अन्य टीमों के मुकाबले काफी बेहतर है। ऐसे में अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार भी जाती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। लेकिन इसके गणित को समझे तो अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए 300 रन बनाता है तो भारत (India vs Pakistan) को 80 या उससे कम रनों से हारना होगा।
वहीं, पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 200 रन पर रोकता है तो उन्हें टारगेट 32 ओवर में हासिल करना होगा। पाकिस्तान के लिए ये दोनों कार्य करना ही असंभव हो सकता है। हालांकि, भारत ये मैच हारता है तो उनका सामना ग्रुप एक की ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि जीतने के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
PAK vs AUS Match Prediction in Hindi, 2nd T20I: जानें आज कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Tagged:
india vs pakistan cricket news Under-19 World cup mohammad shayanऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर