SRH के स्क्वाड में हुई 35 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री, मिला IPL में डेब्यू करने का सुनहरा मौका

Published - 24 Mar 2026, 02:12 PM | Updated - 24 Mar 2026, 02:16 PM

SRH 1

SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन का समय बचा है, लेकिन उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में 35 साल के खिलाड़ी की एंट्री हुई है। इस खिलाड़ी को पहली बार आईपीएल में चुना गया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि काव्या मारन इस प्लेयर को डेब्यू करने का मौका दे सकती है।

बता दें कि, इससे पहले हैदराबाद (SRH) को दो बड़े झटके लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं तो नियमित कप्तान पैट कमिंस की चोट भी चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में इस अनुभवी खिलाड़ी की स्क्वाड में एंट्री हुई है।

SRH: इंग्लैंड के प्लेयर ने किया रिप्लेस

जैक एडवर्ड्स के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पायने को स्क्वाड में शामिल किया है। पायने इंग्लैंड के लिए एकमात्र एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं, जो कि साल 2022 में उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था।

लेकिन इसके बाद उनको दोबारा नेशनल टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। पायने को हैदराबाद (SRH) ने 1.5 करोड़ रुपये में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। माना जा रहा है कि पायने का अनुभव इस साल हैदराबाद को चैंपियन बना सकता है।

233 मैच खेल चुके हैं पायने

इंग्लिश तेज गेंदबाज डेविड पायने के पास 233 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 21.16 की दमदार औसत के साथ 304 विकेट झटके हैं। पायने ग्लूस्टरशायर के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और साल 2024 में उन्होंने टी20 ब्लास्ट के अंदर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 17 पारियों में 33 विकेट लिए थे, जो कि टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

इसके अलावा उन्होंने वेल्श फायर के लिए द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया है। पायने को उनकी रफ्तार और नई गेंद से स्विंग करवाने के लिए जाना जाता है। नई गेंद से वह बल्लेबाजों को अधिक आक्रामक नहीं होने देते हैं, जो उनको बाकी गेंदबाजों से अलग बनाता है।

VIDEO: KKR के कार्तिक त्यागी ने बल्लेबाजों के उड़ाए होश, एक ही ओवर में चटका दिए इतने विकेट

BBL में शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के डेविड पायने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग 2025-26 में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते नजर आए थे। इस सीजन उन्होंने पर्थ के लिए केवल 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13.54 की दमदार औसत से 11 विकेट चटकाए थे।

जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट मात्र 6.47 का था। इसके अलावा वह बीबीएल में कुल 22 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 33 विकेट दर्ज है तो इकॉनमी रेट मात्र 7.95 का है।

पायने टीम में जैक एडवर्ड्स की जगह लेंगे, जिसको आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में हैदराबाद मे 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2026 से बाहर होंगें जसप्रीत बुमराह? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, ट्रैनिंग कैंप से भी हुए बाहर

Tagged:

INDIAN PREMIER LEAGUE SRH Sunrisers Hyderabad David Payne
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

304 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com