श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, बोर्ड ने चुना नया कप्तान

Published - 06 Mar 2026, 10:48 AM | Updated - 06 Mar 2026, 10:57 AM

Afghanistan vs Sri Lanka

Sri Lanka: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच आया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकबला 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है. अब बीती रात भारत भी इंग्लैंड से 7 रनों से जीतकर टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी चरण में है.

इसी बीच बोर्ड ने श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. यह श्रृंखला WC 2026 के बाद खेली जाएगी. हालांकि टीम के लिए नया कप्तान नियुक्त किया गया है.

बोर्ड ने टी20 सीरीज के लिए नियुक्त किया नया कप्तान

 T20 Series

अफगानिस्तान के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप बेहद ही खराब रहा है. टीम सुपर-8 तक भी नहीं पहुंच पाई. हालांकि, पिछली बार अफगान टीम सेमीफाइनल तक गई थी. लेकिन 2026 विश्व कप में अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा.

टीम ग्रुप चरण से ही एलिमिनेट होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अब बोर्ड ने कप्तान राशिद खान की छुट्टी कर दी है. मैनेजमेंट ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इब्राहिम जादरान को नया टी20 कप्तान बनाया है.

इब्राहिम जादरान टीम में पहले उपकप्तान की भूमिका में थे. लेकिन अब उन्हें टी20 इंटरनेशनल में कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, राशिद को बतौर स्पिनर स्क्वाड में शामिल किया गया है.

Afghanistan vs Sri Lanka के बीच कब खेला जाएंगे मैच?

अफगानिस्तान और श्रीलंका (Afghanistan vs Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस श्रृंखला के तीनों मैच 13 मार्च, 15 मार्च और 17 मार्च को होंगे. खास बात यह है कि तीनों ही मुकाबले एक ही क्रिकेट स्टेडियम शारजाह में खेले जाएंगे. इसके बाद अफगान टीम इंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी. जिसका पहला मुकाबला 20 मार्च, दूसरा 22 मार्च और तीसरा 25 मार्च को होगा. लेकिन ODI के मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे.

Afghanistan vs Sri Lanka टी20 सीरीज का स्क्वॉड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई.

इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन की मैच विनिंग पारी को लेकर सूर्या ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा: "ये उसका फर्ज था...."

Tagged:

afganistan cricket team rashid khan t20 series T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

13 मार्च से

इब्राहिम जादरान
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com