स्टार स्पोर्ट्स के 8 दिग्गज क्रिकेटरों ने चुने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनलिस्ट, इन टीमों को दी जगह

Published - 29 Jan 2026, 05:43 PM | Updated - 29 Jan 2026, 05:45 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको पांच-पांच के ग्रुप में बांटा गया है। भारत को टूर्नामेंट में ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान की टीम भी इसी ग्रुप में शामिल हैं।

लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पूर्व भारतीय दिग्गजों ने स्टार स्पोर्ट्स के मंच से उन टीमों का चयन किया, जिनके बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन से टीमें फाइनल (T20 World Cup) में पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

इन दिग्गजों ने अपनी-अपनी टीमें

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा, पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, संजय बांगर, मोहम्मद कैफ, अनिल कुंबले, सुरेश रैना और इरफान पठान ने अपनी-अपनी टीम चुनीं जो कि टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के फाइनल में पहुंच सकती हैं।

खास बात ये है कि इन सभी खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भारत को बताया, लेकिन दूसरी टीम में सभी पूर्व खिलाड़ियों की अलग-अलग राय थी। बता दें कि, सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की शुरुआत होने जा रही है, जबकि भारत का पहला मुकाबला इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका से खेला जाएगा।

दिग्गजों ने इन टीमों को पहुंचाया फाइनल में

जब पूर्व भारतीय खिलाड़ियों से उनकी राय जानना चाही कि उनके अनुसार कौन-सी टीमें फाइनल में प्रवेश कर सकती हैं तो सबका मत अलग-अलग रहा। आकाश चोपड़ा, संजय बांगर और इरफान पठान ने कहा कि उनके अनुसार ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच सकती हैं और वह चाहते हैं कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, ताकि उन्हें हराकर टीम इंडिया खिताब जीत सके।

वहीं, चेतेश्वर पुजारा और अनिल कुंबले ने मुताबिक इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंच सकती है। जबकि रॉबिन उथप्पा और मोहम्मद कैफ ने साउथ अफ्रीका के पक्ष में आवाज उठाई तो सुरेश रैना एकमात्र ऐसे थे, जिन्होंने न्यूजीलैंड के साथ फाइनल होने का अनुमान लगाया।

सूर्या-रोहित-कोहली कौन सर्वश्रेष्ठ टी20I कप्तान? जानें किसने छोटे फॉर्मेट में दिलाई टीम इंडिया को अधिक जीत

कब खेला जाएगा T20 World Cup का खिताबी मुकाबला?

टी20 विश्व कप 2026 का इंतजार प्रशंसक काफी बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि 20 टीमें चमचमाती ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ती नजर आएंगी। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती हैं तो ये फाइनल मैच श्रीलंका में होगा, अन्यथा फाइनल की मेजबानी भारत के पास होगी।

वहीं, स्टार स्पोर्ट्स के मंच पर तैनात किसी भी दिग्गज ने नहीं कहा कि पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच सकती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी को उम्मीद नहीं है कि पाकिस्तान की वर्तमान टीम फाइनल में पहुंचने की दावेदार होगी।

रोहित शर्मा की भविष्यवाणी, ये 2 खिलाड़ी दिला सकते हैं भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026

Tagged:

suresh raina aakash chopra T20 World Cup india vs pakistan
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

आठ मार्च को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com