26 गेंदों में 78 रन! सूर्यवंशी की पारी पर कोहली ने लुटाया प्यार, दे डाला खास इनाम

Published - 11 Apr 2026, 11:16 AM | Updated - 11 Apr 2026, 11:37 AM

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के नाम का इक्का चल रहा है। महज 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान करने वाले वैभव की ताकत क्रिकेट दिग्गजों को होने लगा है।

लोग अक्सर हैरान होते हैं कि इतनी कम उम्र में उनके शॉट में इतनी पावर कैसे आती है। आईपीएल सीजन 19 के 16वें मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ वैभव की शानदार 78 रनों की पारी ने विरोट कोहली को उनपर प्यार लुटाने के लिए विवश कर दिया।

विराट ने Vaibhav Sooryavanshi को दिया तोहफा

Vaibhav got signed cap by Virat Kohli

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज उर्फ किंग कोहली ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के 78 रनों की पारी पर मंत्रमुग्ध हो गए। इस पारी में वैभव ने काफी शानदार खेल दिखाया जिसके बाद विराट कोहली ने वैभव को एक साइन किया हुआ कैप दिया।

इस कैप को पाने के बाद वैभव के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी, वह फूले नहीं समा रहे थे। जिस कैप को विराट कोहली ने प्यार से वैभव को साइन करके दिया, उसपर लिखा था "डियर वैभव वेल डन"। इसमें शब्द कम थे लेकिन ये तोहफा किसी को इतनी आसानी से नहीं मिलती है जीतनी आसानी से मैने कीबोर्ड पर लिख दिया।

इस उपहार के पिछे वैभव के पिता की मेहनत और वैभव का जी-तौर मेहनत है उसके बगैर वैभव का यहां होना आसान नहीं था। इसके बाद इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला।

बांग्लादेश सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 15 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी को मिला मौका

आरसीबी के खिलाफ खेला 78 रनों की पारी

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जो किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने महज 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली।

उनकी इस पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की और मैदान के हर कोने में शॉट लगाए।
अपनी इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 7 गगनचुंबी छक्के और 8 शानदार चौके जड़े।

उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 15 गेंदों में पूरा कर लिया था, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी पहले मुकाबले में 15 गेंदों में पचासा जड़ा था।

इस पारी ने साबित कर दिया कि वैभव केवल उम्र में छोटे हैं, लेकिन उनके हौसले और उनकी बल्लेबाजी की समझ किसी भी दिग्गज खिलाड़ी से कम नहीं है। ध्रुव जुरेल के साथ उनकी साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह राजस्थान की तरफ मोड़ दिया।

IPL 2026 में अपनी ही टीम के लिए बोझ साबित हो रहा है ये खिलाड़ी, नहीं किया सुधार तो होना पड़ सकता है बाहर

राजस्थान ने आरसीबी को हराया

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की आक्रामक शुरुआत की बदौलत मैच को 18वें ओवर में ही खत्म कर दिया।

इस जीत के साथ राजस्थान की टीम टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए हुए है। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने पावरप्ले के दौरान 97 रन पर 1 विकेट का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने 81 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुँचाया।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस प्रदर्शन ने राजस्थान के खेमे में उत्साह भर दिया है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में पहुँच गई है।

Tagged:

Virat Kohli IPL 2026 VAIBHAV SOORYAVASNHI
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

78 रनों की

1.10 करोड़ में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com