आयरलैंड के साथ सीरीज के बीच 7 बांग्लादेशी क्रिकेटर फिक्सिंग में फंसे, हमेशा के लिए करियर बर्बाद, ऑक्शन से भी हटा नाम

Published - 30 Nov 2025, 09:09 AM | Updated - 30 Nov 2025, 01:10 PM

Bangladesh

बांग्लादेश (Bangladesh) की घरेलू क्रिकेट T20 लीग बीपीएल के अगले सीजन के लिए ऑक्शन होने वाला है। लेकिन इस ऑक्शन से पहले ही बांग्लादेश के 7 खिलाड़ियों के ऊपर गाज गिर गई है। 7 खिलाड़ियों को ऑक्शन से अलग कर दिया गया है।

बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम के 7 खिलाड़ियों को फिक्सिंग के आरोप में ऑक्शन से अलग कर दिया गया है। चलिए आपको उन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को अलग किया गया है।

Bangladesh के 7 खिलाड़ियों के ऊपर लगा फिक्सिंग का आरोप

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बड़े ऑक्शन से पहले बांग्लादेश(Bangladesh) की टीम के 7 खिलाड़ी ड्राफ्ट से अलग कर दिए गए हैं। इन खिलाड़ियों के ऊपर बांग्लादेश प्रीमियर लीग के कुछ मैचों के दौरान असामान्य प्रदर्शन और गड़बड़ी की शिकायतें उठी थी।

गेंदबाजों के द्वारा भी कई बार लगातार कई वाइड और नो गेंद को लेकर भी आरोप लगे हैं। शिकायतों के आधार पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट ने 10 खिलाड़ियों और कुछ फ्रेंचाइजियों का स्कैन करना शुरू किया और इस दौरान तकरीबन आठ मैचों को संदिग्ध घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: भारत-अफ्रीका ODI सीरीज से पहले इस क्रिकेटर को हो गई 3 साल की जेल, चोरी और मारपीट के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

इन खिलाड़ियों के ऊपर लगे आरोप

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh) के जिन खिलाड़ियों के ऊपर आरोप लगा है उन खिलाड़ियों में अनामुल हक बिजॉय, मुसद्दीक हुसैन, शफीउल इस्लाम, अलाउद्दीन बाबू, सुंजामुल इस्लाम,निहादुजमान, मिजानुर रहमान इन खिलाड़ी के ऊपर आरोप लगे हैं और इन खिलाड़ियों को ऑक्शन के ड्राफ्ट से अलग कर दिया गया है।

बीसीबी ने बनाई जांच कमेटी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh) ने इन आरोपों के बाद जांच की पॉलिसी में विश्वनीयता बनाए रखने के लिए एक स्वतंत्र तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है जिसकी अगवाई पूर्व उच्च न्यायालय के जज मिर्जा हुसैन हैदर करेंगे।

वहीं शेष सदस्य एक पूर्व क्रिकेटर और एक अंतरराष्ट्रीय वकील भी हैं। जांच प्रक्रिया में खिलाड़ियों अधिकारियों, और मैच अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी और मैच की फुटेज भी देखी जाएगी, जिसमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी की पूरी तरह से समीक्षा की जाएगी। बांग्लादेश (Bangladesh) के अधिकारी ने कहा कि

"इंटीग्रिटी यूनिट के रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल उन्हें लिस्ट से हटा दिया गया है क्योंकि उन्हें रेड फ्लैग जोन में पाया गया है। फिलहाल हम इसके बारे में और कुछ नहीं बता सकते हैं। पिछले बीपीएल सीजन में बड़े पैमाने पर फिक्सिंग के आरोप लगे हैं जिसके लिए जांच कमेटी बना दी गई है, उनकी 900 पेज की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है।''

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में यह पहला मौका नहीं है जब फिक्सिंग के आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अशरफफूल के ऊपर भी 2013 में फिक्सिंग का आरोप लगा था और उन्होंने स्वीकार भी लिया था। उनके ऊपर 8 साल तक का प्रतिबंध लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: SS-W vs ST-W 31st T20 Prediction in Hindi: सिक्सर्स बनाम थंडर किसका चलेगा बल्ला, किसे मिलेंगे विकेट और कितना बनेगा स्कोर? जानें पूरी रिपोर्ट

Tagged:

bangladesh team cricket news BAN vs IRE Anamul Haque
CA Hindi News

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ियों के ऊपर यह आरोप बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फिक्सिंग के लगे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com