6,6,6,6,6,6,6,6....अंडर-19 फाइनल में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, मात्र 55 गेंद पर ठोका शतक, बनाए कुल इतने रन

Published - 07 Feb 2026, 10:09 AM | Updated - 07 Feb 2026, 10:11 AM

Under 19 Final

Under 19 Final: जिम्बावे और नामीबिया में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आज भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अंडर 19 फाइनल (Under 19 Final) मुकाबला खेला जा रहा। फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद भारत के स्टार जूनियर बल्लेबाज ने आखिरी इंतकाम में अपना जी जान झौंक दिया।

मात्र 55 गेंदों में लगा डाले शतक। इस बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम का स्कोर 400 के पार जाने की संभावना है। फिलहाल पहली इनिंग समाप्त हो चुकी है और भारत ने इंग्लैंड को 412 का लक्ष्य दिया।

भारत ने दिया 412 का लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi

इंग्लैंड की टीम पहली बोलिंग करते हुए संघर्ष करते दिखी। जबकि भारतीय बल्लेबाज ने बल्लेबाजी का अच्छे से लुफ्त उठाया खासकर वैभव सूर्यवंशी ने। उनकी इस पारी को भारतीय क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने आईसीसी के किसी फाइनल इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। वैभव ने इस पारी के दौरान 80 गेंदों में 175 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए मैनी लम्सडेन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए उन्होंने आठ ओवर में एक विकेट लेकर 81 रन लुटाए।

जबकि जेम्स मिनटो ने इंग्लैंड के लिए आठ ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। भारत की और से कनिष्क चौहान ने आखिरी ओवर में बल्लेबाज कमान संभालते हुए 20 गेंद में 37 रनों की पारी खेली। भारत ने इंग्लैंड को अंडर 19 फाइनल (Under 19 Final) में 412 का लक्ष्य दिया।

104 डिग्री बुखार में फाइनल खेल गई स्मृति मंधाना, तपते शरीर के साथ 87 रन की विस्फोटक पारी, RCB को बनाया चैंपियन

Under 19 Final में वैभव का जलवा

जिम्बावे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे अंडर 19 फाइनल (Under 19 Final) मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुना। बल्लेबाजी करने उतरी युवा टीम ने सनसनी मचा खासकर तब जब टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंदों में 175 रन बना डाले। इस पारी में वैभव ने कुल 30 बाउंड्री लगाए। 218 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी 175 रनों की पारी में 15 चौका और 15 छक्का जड़ दिये।

आपको बता दे वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप में कुछ ही परियों में अपनी नेचुरल गेम खेली थी जिसमें सबसे सफल पारी फाइनल में रही। वैभव सूर्यवंशी न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्कि आईपीएल से लेकर घरेलू क्रिकेट मैच में भी अपना जलवा बिखेरा है।

हाल में हुई मैचों की बात करे तो बिहार के लिए खेलते हुए वैभव ने शानदार सबसे तेज शतक जड़ा था, जिसमें सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों का रिकॉर्ड ब्रेक करने में कामयाब हुए थे। वैभव इतने कम उम्र में जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।

Under 19 Final में कप्तान का बल्ला चला

आईपीएल में सीएसके के लिए खेलकर चर्चा में आने वाले आयुष म्हात्रे अंडर 19 फाइनल (Under 19 Final) में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के अलावा आयुष म्हात्रे ने सबसे ज्यादा 51 गेंदों में 53 रन बनाए।

इस पारिकर दौरान आयुष म्हात्रे ने सात चौके और दो छक्के लगाए। जबकि विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्के आए।

वेदांत त्रिवेदी के 32 और बिहान मल्होत्रा के 30 ने टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने में काफी मदद की। टीम के इस शानदार प्रदर्शन से न केवल स्कोर बोर्ड पर एक अच्छी स्कोर लगेगी बल्कि अंडर 19 फाइनल में टीम जीत के और करीब पहुंचेगी। एंगलों की टीम आगे क्या करती है सेकंड इनिंग में देखना दिलचस्प होगा।

बेन स्टोक्स घायल! नेट्स में बॉल लगने से बिगड़ा नाक नक्शा, सूजी हुई आँखों की तस्वीरें वायरल

Tagged:

India U19 vs England U19 Vaibhav Sooryavanshi Under 19 Final
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

6 बार

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com