डेब्यू पर 6 विकेट, 175 रन... IPL हिस्ट्री के 5 करिश्माई रिकॉर्ड टूटना लगभाग नामुमकिन

Published - 26 Mar 2026, 05:07 PM | Updated - 26 Mar 2026, 05:10 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

मगर इस टूर्मामेंट शुरू होने से पहले उन पांच करिश्माई रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जिनता टूटना लगभग नामुमकिन है। शायद ही कोई खिलाड़ी इन रिकॉर्ड को भविष्य में ध्वस्त कर सके। चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वह पांच महा रिकॉर्ड्स।

डेब्यू पर 6 विकेट

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू पर अपनी घातक गेंदबाजी का कहर बरपाते काफी कम गेंदबाजों को दिखा है, जिसमें वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का नाम भी शामिल है। इस गेंदबाज ने आईपीएल (IPL) के पहले ही मैच में अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया, जिसका टूटना फिलहाल असंभव लगता है।

दरअसल, इस कैरेबियाई गेंदबाज ने साल 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से पदार्पण करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जो कि डेब्यू में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अभी तक कोई भी गेंदबाज इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

क्रिस गेल के 175 रन

टी20 प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा शतक लगाना काफी बड़ी उपलब्धि माना जाता है, लेकिन वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल (IPL) में अपने नाम एक ऐसा अटूट रिकॉर्ड दर्ज कर लिया, जिसका टूटना फिलहाल मुश्किल है।

वह एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175 गेंदों की तूफानी पारी खेली थी, जबकि इस दौरान केवल 30 गेंदों पर शतक भी जड़ा था। इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए फिलहाल काफी मुश्किल है।

कोलकाता ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

गौतम गंभीर की कप्तानी में बैक टू बैक 10 मैच जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल (IPL) इतिहास की पहली टीम है। उन्होंने यह कारनामा आईपीएल 2014-15 (IPL) सीजन में किया था। 2014 में केकेआर ने फाइनल समेत कुल 9 मैच जीते थे तो एक मैच उन्होंने अगले सीजन जीता था। ये अद्भुत रिकॉर्ड तोड़पाना फिलहाल काफी मुश्किल है।

अमित मिश्रा के नाम 3 हैट्रिक

भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। जबकि युवराज सिंह और युजवेंद्र चहल ये कारनामा सिर्फ दो-दो बार करने में सफल रहे हैं। हालांकि, युजवेंद्र चहल के पास इस रिकॉर्ड की बराबरी या फिर तोड़ने का मौका है।

IPL 2026 के सभी टीमों की पूरी लिस्ट, स्क्वाड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, कप्तान, कोच डिटेल्स

IPL इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनशिप

इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक पार्टनरशिप का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। आरसीबी की इस जोड़ी ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रनों की साझेदारी की थी।

खास बात ये है कि आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी इसी जोड़ी के नाम दर्ज है। कोहली-डिविलियर्स ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 215 रनों की साझेदारी की थी। इस रिकॉर्ड का टूटना फिलहाल असंभव लग रहा है।

कोहली 0.. पूरी टीम 49 पर आलआउट, Royal Challengers Bengaluru RCB का वो बदनुमा दाग, जो कभी नहीं मिटेगा

Tagged:

ipl chris gayle cricket IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पुणे वॉरियर्स इंडिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com