6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के, 9वें नंबर पर आकर ठोका शतक, लोकल ट्रेनों से करते सफर, काफी दिलचस्प KKR को पानी पिलाने वाले 'लॉर्ड शार्दुल ठाकुर' की कहानी

Published - 30 Mar 2026, 03:50 PM | Updated - 30 Mar 2026, 03:58 PM

Shardul Thakur

Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर ने रविवार, 29 मार्च के लिए IPL में मुंबई इंडियंस के लिए पर्दापण किया. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी की, और 3 विकेट चटकाए. लॉड शार्दुल ठाकुर इस मैच के 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी रहे. उन्होंने यह कारनामा जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों के आगे किया. अब हर कोई शार्दुल की तारीफ कर रहा है.

लेकिन क्या आपको मालूम है कि लॉर्ड शार्दुल ठाकुर पहले भी ऐसे कई कमाल कर चुके हैं. 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने से लेकर 9वें नंबर पर शतक जड़ने तक. चलिए तो आगे जानते हैं 'लॉर्ड शार्दुल ठाकुर' (Shardul Thakur) की कहानी......

Shardul Thakur ने 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के

Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के साथ अपने तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी पहचाने जाते हैं. उन्होंने बैटिंग करते हुए भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. दरअसल, जब लॉर्ड ठाकुर (Shardul Thakur) 15 साल के थे तो वह कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने 2006 में मुंबई के स्वामी विवेकानंद स्कूल और आर. राधाकृष्णन स्कूल के बीच खेले गए एक मुकाबले में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे, इस मैच में शार्दुल ने 73 गेंदों पर 160 रन कूटे थे, जबकि 10 छक्के और 20 चौके भी जड़े थे.

कब-कहाँ और कैसे लगी धोनी को चोट? किस डेट को खेलेंगे मुकाबला! CSK के सीईओ ने सबकुछ किया कंफर्म

9वें नंबर पर आकर ठोका शतक

रणजी ट्रॉफी 2023-04 के संस्करण के सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई से खेलते हुए शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने शतक जड़ा था. खास बात यह थी कि उन्होंने 9वें नंबर पर बैटिंग करचे हुए 103 की स्ट्राइक रेट से 105 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 4 छक्के भी निकले. लॉर्ड ठुकार की पारी की बदौलत मुंबई टीम ने पहली पारी में 378 रनों का विशाल स्कोर बनाया था.

लोकल ट्रेनों से करते सफर लॉर्ड शार्दुल

भारतीय तेज गेंदबाद शार्दुल ठाकुर मैदान पर जितने तेज तरार हैं, उतने ही वह असल जिंदगी में सिंपल हैं. जहां, सभी भारतीय क्रिकेटर लग्जरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं. वहीं, शार्दुल ठाकुर ऐसे क्रिकेटर हैं जो कि सादगी के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीता दौरे से लौटने के बाद अंधेरी से पालघर मुंबई की लोकल ट्रेन में ट्रेवल किया था.

भारत के लिए शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने भारत के लिए साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पर्दापण का मौका मिला. जबकि, टेस्ट में ठाकुर को अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिला. IPL की बात करें तो शार्दुल ठाकुर अब तक 106 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें वह 110 विकेट और 3283 रन बना चुके हैं।

Also Read : LSG vs DC: लखनऊ के खिलाफ कुछ इस प्लेइंग इलेवन से उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, केएल, निशंका, नितीश, स्टब्स, मिलर....

Tagged:

Shardul Thakur KKR VS MI IPL 2026 Lord Shardul Thakur
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

मिताली पारुलकर

शार्दुल ठाकुर की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 35-40 करोड़ रुपये है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com