5 खिलाड़ियों जिन्होंने PSL को मार दी लात, 2 ने कर ली IPL में एंट्री, 3 फ्रेंचाइजी के संपर्क में

Published - 22 Mar 2026, 03:49 PM | Updated - 22 Mar 2026, 03:59 PM

IPL

IPL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है, लेकिन शुरू होने से पहले ही एक-एक करके विदेशी खिलाड़ी लीग से बाहर निकल रहे हैं। अब तक पांच खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके पाकिस्तान क्रिकेट भी बौखला गया है।

वहीं, पीएसएल से बाहर निकलने वाले दो खिलाड़ियों ने आईपीएल (IPL) में एंट्री कर ली है। शेष तीन खिलाड़ी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के संपर्क में है और किसी भी समय ये प्लेयर आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं।

ब्लेसिंग मुजारबानी ने केकेआर में मारी एंट्री

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्बाब्वे के युवा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के नाम पर मुहर लगा दी है।

ब्लेसिंग पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे, लेकिन आईपीएल (IPL) बुलावा आते ही उन्होंने अपना करार फ्रेंचाइजी के साथ तोड़ दिया और आईपीएल खेलने के लिए तुरंत भारत आ गए। ब्लेसिंग अधिकारिक तौर पर केकेआर का हिस्सा बन चुके हैं, जिसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने भी की है।

गुडाकेश मोती ने भी छोड़ा PSL

वेस्टइंडीज के लेफ्ट आर्म स्पिनर गुडाकेश मोती को आईपीएल 2026 में कोई खरीदार नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया। मोती को पीएसएल में लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था, लेकिन अब उन्होंने अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया है।

मोती का नाम वापस लेने के पीछे कारण मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को माना जा रहा है तो कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के संपर्क में है। हालांकि, अभी तक न ही फ्रेंचाइजी ने कुछ कहा है और न ही खिलाड़ी की तरफ से कोई बयान सामने आया है।

जॉनसन ने किया PSL से किनारा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने भी पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला किया है। जॉनसन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए इस साल खेलने वाले थे, लेकिन व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जॉनसन ने अपना नाम क्यों वापस लिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कंगारू तेज गेंदबाज किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के संपर्क में है और जल्द ही आईपीएल (IPL) में इस खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है।

IPL में आने वाले दासुन शनाका

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को छोड़ दिया है। शनाका ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है। लेकिन खबरें हैं कि, ये श्रीलंकाई खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के संपर्क में है, जो कि सैम करन का रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है।

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि शनाका जल्द ही पिंक आर्मी को जॉइन कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक न ही राजस्थान रॉयल्स की ओर से कोई बयान सामने आया है और न ही श्रीलंकाई कप्तान ने इसको लेकर कुछ कहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही ऑफिशियल तौर पर शनाका आरआर फैमली का हिस्सा बन सकते हैं।

रोहित शर्मा नहीं इस बल्लेबाज ने जड़े हैं हिस्ट्री में सबसे ज्यादा छक्के, यही है IPL का असली सिक्सर किंग

जैक फ्रेजर मैकगर्क भी लौटे वापस

ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलने का फैसला किया था। इसके बाद उन्हें रावलपिंडी पिंडिज ने अपने साथ साइन किया था। लेकिन अब वह टीम का साथ छोड़ चुके हैं।

जैक ने व्यक्तिगत कारणों का हलावा देकर टीम से हटने का फैसला किया है। लेकिन माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी के संपर्क में है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये कंगारू बल्लेबाज किस फ्रेंचाइजी के संपर्क मे है, लेकिन जल्द ही इसका खुलासा आधिकारिक तौर पर कर दिया है। बता दें कि, टूर्नामेंट शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है।

ये बल्ल्लेबाज IPL हिस्ट्री का चौका किंग, लगा चुका 771 चौके, जानें क्या इसका नाम

Tagged:

ipl Blessing Muzarabani Gudakesh Motie Jake Fraser-McGurk
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

28 मार्च 2026 से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com