5 मैच, 4 शतक! पिता ने छोड़ी नौकरी, बनना चाहते थे IPS, Sanju Samson की सफलता के पीछे छिपी है इमोशनल कहानी

Published - 12 Apr 2026, 12:41 PM | Updated - 12 Apr 2026, 12:53 PM

Sanju Samson

Sanju Samson : आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली जीत का स्वाद चखा. संजू ने चेन्नई के लिए 56 गेंदों का सामना करते हुए 205.35 के स्ट्राइक रेट से 155 रनों का शतक लगाया. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 4 छक्के निकले. इससे पहले CSK को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

लेकिन संजू (Sanju Samson) की धुंआधार बैटिंग के बलबूते टीम को पहली जीत नसीब हुई. लेकिन केरल के इस खिलाड़ी के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है. उन्होंने एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने से पहले कई संघर्षों का सामना किया है.

Sanju Samson को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी नौकरी

Sanju Samson

संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के पुलुविला (विझिंजम) नामक गांव में हुआ था. संजू के पिता दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थे, लेकिन अपने बेटे के सपने के चलते उन्होंने अपनी यह नौकरी भी दांव पर रख दी.

दरअसल, जब दिल्ली की अंडर-13 टीम में संजू सैमसन का चयन नहीं हो पाया, तब उनके पिता ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पक्की सरकारी नौकरी छोड़कर वापस अपने गृहनगर लौटने का फैसला किया और फिर संजू को क्रिकेट ट्रेनिंग दिलवानी शुरू कर दी.

SRH vs RR, Live Streaming: TV चैनल से लेकर मोबाइल ऐप तक पूरी डिटेल, जानें कहाँ पर देखें अभिषेक vs वैभव मैच

अंडर-13 टूर्नामेंट में 5 में से ठोक डाले 4 शतक

इसके बाद उनके पिता की यह मेहनत रंग लाई और संजू सैमसन को केरल की अंडर-13 टीम में जगह मिल गई. इतना ही नहीं वह टीम के कप्तान भी बन गए थे. उन्होंने अपने अंडर-13 टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में एक शानदार सेंचुरी भी ठोक दी थी.

साथ ही साउथ जोन की टीम के लिए खेलते हुए 5 मैच में 4 शतक बना डाले. इतनी कम उम्र में उनके इस हुनर को देख सभी को अंदाजा लग गया था कि ये लड़का एक दिन टीम इंडिया के लिए जरुर खेलता हुआ नजर आएगा.

IPS अधकारी बनने में भी थी दिलचस्पी

क्रिकेट में तो संजू की दिलचस्पी थी ही, लेकिन इसके साथ-साथ संजू सैमसन (Sanju Samson) का सपना IPS अधकारी बनने का भी था, वह देश की वर्दी पहनना चाहते थे. हालांकि उनके इर्द-गिर्द जो लोग थे उन्होंने संजू के टैलेंट को देखते हुए उन्हें क्रिकेट में ही आगे बढ़ने की सलाह दी.

संजू की पिता की इच्छा थी कि वह बड़े होकर एक क्रिकेटर बने. इसलिए उन्होंने अपने पापा की मनोकामना को पूरा करने के लिए क्रिकेटर को अपने करियर के रूप में चुना.

2013 में राजस्थान रॉयल्स के साथ IPL डेब्यू

संजू (Sanju Samson) ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत सिर्फ कम उम्र में हुई थी. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. फिर 17 साल में केरल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. संजू ने 2013-14 रणजी सीजन में धमाकेदार परफॉर्म किया. फिर 2013 में राजस्थान रॉयल्स के साथ IPL में डेब्यू करने का मौका मिला.

वहीं, 2014 अंडर-19 विश्व कप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई. धीरे-धीरे संजू सुर्खियों में छाने लगे. उनकी काबिलियत ने उन्हें IPL का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया.

Sanju Samson का भारत के लिए प्रदर्शन

संजू सैमसन (Sanju Samson) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ साल 23 जुलाई 21 में पहली बार खेलना का मौका मिला. उन्होंने अपने पहले मैच में ही 46 रनों की पारी खेली. वहीं, टी20 फॉर्मेट में उन्हें साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का चांस मिला. संजू ने दूसरे ODI मैच में पर्दापण के दौरान 19 रन कूटे.

वहीं, संजू सैमसन अब तक इंडिया के लिए 16 ODI मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 99.6 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए है. टी20 श्रृंखला में 62 पारियों में संजू ने 156.8 की स्ट्राइक रेट से 1399 रन कूटे हैं.

IPL में फिर फिक्सिंग का साया? Lalit Modi ने पेश किए चौंकाने वाले सबूत! 2026 सीजन पर उठाए गंभीर सवाल

Tagged:

Sanju Samson INDIAN PREMIER LEAGUE DC vs CSK IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com