टीम इंडिया के 5 क्रिकेटर जिन्होंने तलाक के बाद फिर से बसाया घर, दूसरी शादी करने में नहीं लगाई जरा भी देरी

Published - 22 Feb 2026, 03:32 PM | Updated - 22 Feb 2026, 03:41 PM

Indian Cricketers

Indian Cricketers: भारतीय क्रिकेटर्स को दुनियाभर में फिल्मी सितारों से ज्यादा प्यार मिलता है. मैदान से लेकर उनकी निजी जिंदगी तक खबरों का हिस्सा रही है. उनके साथ क्या-क्या घट रहा है, फैंस हर पल की खबर रखना चाहते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि पिच पर माहिर अक्सर यह इंडियन क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) अपनी लवलाइफ में फेल हो जाते हैं. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी है, बल्कि खुद को दूसरा मौका दिया है.

भारतीय टीम में ऐसे कई प्लेयर्स हैं, जिनकी पहली शादी असफल रही. उन्होंने फिर से प्यार तलाशा और दूसरी शादी की. चलिए तो आगे जानते हैं ऐसे ही 5 इंडियन क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) के बारे में.....

यह हैं वो दूसरी शादी करने वाले 5 Indian Cricketers

1. शिखर धवन

Indian Cricketers

लिस्ट में पहला नाम शिखर धवन का है. भारत के सफल ओपनर की जिंदगी में उतार-चढ़ावों से भरी रही है. मैदान पर उन्होंने अपने बल्ले से कोहराम मचाया. लेकिन निजी लाइफ में वह अपनी पारी को संभाल नहीं पाए. उन्होंने 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ धूमधाम से शादी की थी. वह एक किकबॉक्सर थी. लेकिन जल्द ही दोनों के रिश्तों में अनबन होने लगी. फिर धवन और आयशा ने 2023 में अधिकारिक रूप से तलाक ले लिया.

हालांकि, कपल का एक बेटा है जोरावर. वह अपनी मां आयशा के साथ ही विदेश में रहता है. वहीं, सालों बीतने के बाद इंडियन क्रिकेटर (Indian Cricketers) आगे बढ़ चुका है. हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी साइन के साथ दूसरी शादी रचाई है. दोनों ने अपने रिश्ते को 2025 में पब्लिकली ऑफिशियल कर दिया था.

2. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के पूर्व बदनसीब खिलाड़ी (Indian Cricketers) हैं, जिनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया था. दरअसल, इंडियन क्रिकेटर ने साल 2007 में निकिता वंजारा से शादी की थी. लेकिन निकिता दिनेश के पीठ पीछे उनके खास दोस्त और भारतीय टीम का हिस्सा रहे मुरली विजय के साथ अफेयर चला रही थी. किसी तरह दिनेश कार्तिक के सामने यह सच सामने आ गया. फिर उन्होंने 2012 में अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला किया.

वहीं, निकिता का रास्ता भी साफ हो गया. उन्होंने अपने प्रेमी मुरली विजय संग घर बसा लिया. हालांकि, कार्तिक को भी भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से प्यार हो गया. दोनों ने एक-दूसरे को जानने के बाद शादी रचा ली. 18 अक्टूबर 2021 को दीपिका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया. अब दोनों का एक हंसता-खेलता परिवार है.

3. मोहम्मद अजहरूद्दीन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी दो शादियां की है. उन्होंने पहली शादी 1987 में नौरीन से की थी. इस विवाह से उनके दो बेटे हैं. उस समय इंडियन क्रिकेटर (Indian Cricketers) की बीवी की उम्र सिर्फ 16 साल थी. लेकिन 9 सालों के सुखद रिश्ते के बाद अजहरूद्दीन की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से हुई. दोनों के बीच जल्द ही करीबी रिश्ता पनपने लगा.

जिसकी वजह से भारतीय खिलाड़ी ने नौरीन को तलाक दे दिया और संगीता से दूसरी शादी की. लेकिन उनका यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला. मोहम्मद अजहरूद्दीन और संगीजा बिजलानी तलाक लेकर अलग हो.

ब्लेसिंग मुज़रबानी vs जसप्रीत बुमराह: दोनों तेज गेंदबाजों के STATS की तुलना, आंकड़ों में कड़ी टक्कर दे रहा जिम्बाब्वे का बॉलर

4. अरूण लाल

1982 से 1989 के बीच अरूण लाल भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. उन्होंने अपना डेब्यू मैच जनवरी 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में भारत के लिए 16 टेस्ट और, 12 वनडे मुकाबले खेले हैं. वहीं, खेल से ज्यादा अरूण लाल अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में छाए रहे. कारण था, 66 साल की उम्र में दूसरी शादी. दरअसल, पूर्व इंडियन क्रिकेटर (Indian Cricketers) ने बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंचकर बुलबुल शाह के साथ दूसरी बार फेरे लिए हैं. उन्होंने पहली शादी रीना से की थी.

5. योगराज सिंह

बतौर कोच योगराज सिंह जिंदगी में कितने ही सफल हो, लेकिन असल जिंदगी में वह विफल रहे. उन्होंने पहली शादी शबनम कौर से की थी. जिनसे उनके दो बेटे हुए, युवराज सिंह और जोरावर सिंह. लेकिन बीवी के साथ बढ़ते कलेश की वजह से उनकी शादी खत्म हो गई. शबनम से तलाक के बाद योगराज ने दूसरी शादी नीना बुंदेल उर्फ सतबीर कौर से की थी.

EX-Wife पर अभी भी अपना प्यार लुटा रहे हार्दिक पांड्या, भिजवा दिया इतना महंगा गिफ्ट, नताशा के भी उड़ गए होश

Tagged:

team india Dinesh Karthik Yograj Singh shikhar dhwan Mohammad Azharuddin
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

सोफी साइन से

2, यवुराज और जोरावर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com