5 बड़े और दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने खेला था IPL 2025, लेकिन 2026 के सीजन अब नहीं खेलते आएंगे नजर

Published - 13 Mar 2026, 01:23 PM | Updated - 13 Mar 2026, 01:37 PM

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का त्योहार हर साल क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। हर साल नए सितारे अपनी चमक बिखेरते हैं, तो वहीं कुछ पुराने दिग्गज धीरे-धीरे लीग से दूर भी हो जाते हैं। IPL 2026 की नीलामी और रिटेंशन प्रक्रिया के बाद इस लीग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

इस बार हमारे बचपन के पसंदीदा स्टार खिलाड़ी इस बार किसी भी टीम में खेलते नहीं दिखेंगे। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति एक युग के अंत जैसी प्रतीत होती है, क्योंकि इन्होंने वर्षों तक लीग की शोभा बढ़ाई है।

फाफ डू प्लेसिस और आर अश्विन इस बार IPL में नहीं दिखेंगे

 Du Plessis And Kohli

IPL के हर सीजन के बाद खिलाड़ियों की फेरबदल एक प्रक्रिया है, लेकिन जब कुछ ऐसे दिग्गज नाम टूर्नामेंट से गायब हो जाते हैं, तो फैंस के लिए इसे स्वीकार करना मुश्किल होता है। IPL 2026 की तैयारियों के दौरान इन खिलाड़ियों का टीम में न होना फैंस को मायूस कर देने जैसा है।

फ्रेंचाइजी अब अपनी रणनीति में धीरे-धीरे बदलाव कर रही है और नए खिलाड़ीयों को मौका दे रही है। इस साल होने वाली आईपीएल में फाफ डू प्लेसिस जैसे धुरंधर बल्लेबाज का ना होने से आईपीएल अधूरा सा लगने वाला है। भारतीय टी20 लीग में उन्होंने सीएसके और आरसीबी जैसी टीमों के लिए खेला है।

हालांकि फाफ डू प्लेसिस इस बार आईपीएल की जगह पीएसएल खेलते दिखेंगे, उन्होंने आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया था, जो कि फैंस के लिए चौंका देने वाला रहा था।

सीएसके में ही खेलते हुए आर अश्विन जैसे दिग्गज स्पीनर ने अपनी करियर को नई पहचान दी है। इस साल अश्विन खेल मैदान की जगह कमेंट्री बॉक्स में नजर आ सकते हैं। उन्होंने पिछले साल ही नीलामी से पहले आईपीएल से संन्यास ले लिया था।

अक्सर फ्रेंचाइजी रीबिल्डिंग यानी टीम को नए सिरे से खड़ा करने का फैसला लेती हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जैसे खिलाड़ियों की उम्र, फिटनेस स्तर और बढ़ती हुई कंपीटीशन। इन दिग्गजों का बाहर होना दिखाता है कि खेल अब बदल चुका है।

इन खिलाड़ियों का शानदार योगदान

इन पांच खिलाड़ियों में से हर किसी ने लीग में अलग और गहरी छाप छोड़ी है। डेविड वार्नर की बल्लेबाजी का जिक्र आते ही उनके द्वारा जीती गई ऑरेंज कैप याद आती है। वार्नर को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता था। हालांकि, आईपीएल 2026 में उन्हें अन्सोल्ड वापिस जाना पड़ा था। प्रर्दशन में गिरावट की वजह से फ्रेंचाइजियों ने उन में कोई रुचि नहीं दिखाई।

वहीं, आंद्रे रसेल की सिक्स-हिटिंग क्षमता ने टी-20 क्रिकेट को रोमांचक बना दिया था, जब वे क्रीज पर होते थे तो गेंदबाज भी सहमे रहते थे। लेकिन वह भी इस साल आईपीएल में खेलने नजर नहीं आएंगें। अलबत्ता, वह 2026 सीज़न के लिए केकेआर के नए पावर कोच की भूमिका निभाएंगें।

ग्लेन मैक्सवेल का एक्स-फैक्टर और स्पिन के खिलाफ उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने उन्हें लीग का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनाया। बता दें कि उन्होंने भी इस आईपीएल ब्रेक लेने का फैसला किया और निलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया।

आर अश्विन जैसे दिग्गज स्पिनर का न होना टीम के लिए एक बड़ा खालीपन पैदा करेगा, क्योंकि वे न केवल विकेट लेते थे, बल्कि खेल को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले रणनीतिकार भी थे। फाफ डु प्लेसिस की शांत कप्तानी और बल्लेबाजी ने कई टीमों को मजबूती दी है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से IPL को दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग बनाया है।

'वहीं दोनों सबसे खतरनाक...' अनिल कुंबले ने चुनी IPL हिस्ट्री की 2 सबसे मजबूत टीम, इन्हें बताया ऑल टाइम बेस्ट

कैसा रहा इन खिलाड़ीयों का पिछला प्रदर्शन ?

IPL 2025 में इन पांच दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए फाफ डु प्लेसिस ने 9 मैचों में 202 रन बनाए, जिसमें 62 उनका उच्चतम स्कोर रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 13 मैचों में 167 रन जोड़े और गेंदबाजी में 8 विकेट चटकाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 नाबाद रहा।

ग्लेन मैक्सवेल के लिए यह सीजन चुनौतीपूर्ण रहा, उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में केवल 48 रन बनाए और 4 विकेट लिए। अनुभवी आर. अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 9 मैचों में 7 विकेट हासिल किए, जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 33 रन का योगदान दिया।

डेविड वॉर्नर ने भी इस सीजन में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिससे वे टूर्नामेंट के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रहे। इन दिग्गजों ने अपनी अनुभव और कौशल से खेल में रोमांच बनाए रखा।

अब आगे कैसा दिखेगा IPL 2026 ?

IPL 2026 की रिटेंशन प्रक्रिया से यह साफ है कि अब फ्रेंचाइजी केवल आज के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की नींव रखने के लिए युवा खिलाड़ियों पर दांव लगा रही हैं। अनुभवी खिलाड़ियों का बाहर होना यह बताता है कि आने वाले समय में टी-20 क्रिकेट और अधिक युवा, चुस्त और फिट खिलाड़ियों का खेल होगा।

इन दिग्गजों का जाना निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए भावुक पल है। वे खिलाड़ी केवल आंकड़े नहीं, बल्कि इस लीग की पहचान रहे हैं। हालाँकि, उनके बिना भी क्रिकेट का कारवां नहीं रुकेगा।

यह सीजन उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है जिनका हाल ही में हुए मीनी ऑक्शन में किस्मत चमका है। दर्शक इस साल नई ऊर्जा, नए चेहरे और नई उम्मीदों के साथ अपनी पसंदीदा टीमों को खेलते हुए देखेंगे। क्या नई टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों की कमी पूरी कर पाएंगी, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

मुंबई इंडियंस के ये 4 स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन पानी पिलाते ही आएंगे नजर, कप्तान हार्दिक नहीं देंगे 11 में एक भी मौका

Tagged:

faf du plesis r ashwin Andre Russel IPL 2026 MAXWELL
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com