41 छक्के, 39 चौके.... क्रिकेट में चमत्कार! 244 रन का टारगेट 14.2 ओवर में हासिल, टूटे सारे रिकॉर्ड

Published - 07 Apr 2026, 04:20 PM | Updated - 07 Apr 2026, 04:32 PM

Bulgaria vs Gibraltar

क्रिकेट की किताब में आए दिन बड़े-बड़े कीर्तिमान दर्ज होते रहते हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिसको तोड़ना शायद भविष्य में भी असंभव हो। दरअसल, 14.2 ओवर में एक टीम ने 244 रन का विशालकाय टारगेट चेज कर लिया। यहां तक की इस मैच में कुल 41 छक्के लगे तो बल्लेबाजों ने 39 चौके भी मारे।

यह मैच यकीनन किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि आज से पहले कभी टी20 इंटरनेशनल में इस तरह की विध्वंस बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली है और भविष्य में इसकी कल्पना करना मुश्किल होगा। चलिए आपको बताते हैं कि किस टीम ने इस असंभव कार्य को 14.2 ओवर में संभव कर दिखाया है।

Bulgaria vs Gibraltar: इन दो टीमों के बीच खेला गया रिकॉर्डतोड़ मुकाबला

टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बुल्गारिया और जिब्राल्टर (Bulgaria vs Gibraltar) के बीच 11 जुलाई 2025 को सोफिया में खेला गया था। इस मैच में बुल्गारिया ने टॉस जीतो और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी बुल्गारिया ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 243 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

जिब्राल्टर (Bulgaria vs Gibraltar) की ओर से सलामी बल्लेबाज फिलिप राइक्स ने 33 गेंदों पर 73 रन बनाए तो कप्तान इयान लैटिन ने 28 गेंदों पर 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। स्कोर बोर्ड पर 243 रन लगाने के बाद जिब्राल्टर की जीत को पक्का माना जा रहा था, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी कल्पना खुद जिब्राल्टर के गेंदबाजों ने भी नहीं की होगी।

86 गेंदों पर हासिल किया लक्ष्य

बुल्गारिया (Bulgaria vs Gibraltar) के बल्लेबाजों को जीत के लिए 120 गेंदों पर 244 रन बनाने थे, जो कि शुरुआत में थोड़ा असंभव लग रहा था। लेकिन पारी की शुरुआत करने आए कप्तान क्रिस्टो लाकोव और ईसा जारू ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 62 रन जोड़े। हालांकि, कप्तान लाकोव 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए तो ईसा जारू ने 24 बॉल पर 69 रन बनाए।

वहीं, नंबर तीन पर उतरे मिलन गोगेव ने 27 गेंदों पर 69 रन ठोक दिए तो चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मनन बशीर को भेजा गया। उन्होंने 21 गेंदों पर 9 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली और इस तरह से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बुल्गारिया (Bulgaria vs Gibraltar) के बल्लेबाजों ने सिर्फ 86 गेंदों पर 244 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

कौन हैं Yashasvi Jaiswal की गर्लफ्रेंड? जानें क्या पूरा नाम और कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

मैच में लगे 41 छक्के और 39 चौके

बुल्गारिया और जिब्राल्टर के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में रिकॉर्डतोड़ कुल 41 छक्के लगे थे। जबकि इस मैच से पहले कभी एक टी20 मैच में इतने छक्के नहीं लगे हैं। जबकि इस दौरान दोनों टीमों ने मिलकर कुल 39 चौके भी मारे थे।

खास बात ये रही है कि इस मैदान की पिच पर जहां बल्लेबाजों के लिए ढेर सारे रन उपलब्ध थे तो गेंदबाजों को पिटाई के अलावा अन्य कुछ नहीं मिल रहा था।

यहां तक कि इस मैच में बुल्गारिया (Bulgaria vs Gibraltar) के विकेटकीपर बल्लेबाज मनन बशीर ने जिब्राल्टर के ऑफ स्पिनर कबीर मीरपुरी के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा दिए। बता दें कि, इस तरह के मैच दशकों में सिर्फ एक बार देखने को मिलते हैं दो कि सदियों तक अपनी छाप छोड़ देते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! सबसे बड़ा मैच विनर अगले 3 मैचों से बाहर, नहीं खेल पाएगा मुकाबले

Tagged:

cricket news Bulgaria vs Gibraltar Most sixes in a T20I Match 41 Sixes in a T20I Match
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

फिलिप राइक्स ने 33 गेंदों पर 73 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com