टी20 वर्ल्ड कप के लिए 40 कॉमेंटेटर के नाम का हुआ ऐलान, भारत के 4 दिग्गजों को भी मिली जगह

Published - 07 Feb 2026, 12:58 PM | Updated - 07 Feb 2026, 12:59 PM

T20 World Cup

भारत और श्रीलंका की धरती पर सात फरवरी से टी20 विश्व कप (T20 World Cup) 2026 खेल जाना है। यानी कि कल से आईसीसी की ये महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। भारत का पहला मुकाबला USA के साथ होगा।

इसी बीच टी20 विश्व कप 2026 के लिए 40 कमेंटेटरों के नाम सामने आये हैं। इस सूची में भारत के चार दिग्गज कमेंटेटर के नाम शामिल है। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में कई दूसरे देशों के दिग्गज भी शामिल हैं।

T20 World Cup में भारत के नामी हस्ती दिखेंगे कमेंट्री बॉक्स में

T20 World Cup

आईसीसी द्वारा जारी की गई सूची में भारत के चार बड़े नामों ने अपनी जगह पक्की की है। इसमें पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम सबसे ऊपर है। इन दोनों दिग्गजों के पास खेल का अच्छा-खासा अनुभव है। इन दोनों दिग्गजों की आवाज के बिना कोई भी बड़ा टूर्नामेंट अधूरा लगता है।

इनके साथ ही वॉयस ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले हर्षा भोगले भी अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। चौथे भारतीय के रूप में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चुना गया है। कार्तिक ने हाल ही में कंपीटिटिव क्रिकेट से दूरी बनाई है और अब वह माइक्रोफोन थामकर मैदान के समीकरण समझाते नजर आएंगे। यह चारों दिग्गज अपनी सटीक भविष्यवाणी खेल की गहरी समझ के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।

WPL 2026 Prize Money लिस्ट: RCB को मिला सबसे बड़ा इनाम, दिल्ली ने भी कमाए करोड़ों

दुनिया भर के दिग्गज दिखेंगे T20 World Cup में

इस बार टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए आईसीसी ने एक बेहद संतुलित पैनल तैयार किया है, जिसमें दुनिया के हर कोने से दिग्गजों को शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सितारों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ और आरोन फिंच जैसे नाम शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान से वसीम अकरम, वकार यूनिस और रमीज राजा अपनी राय बताते नजर आऐंगे।

दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन और शॉन पोलक भी इस पैनल का हिस्सा हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के इयान बिशप और कार्लोस ब्रेथवेट भी अपनी दमदार आवाज से मैच में जान फूकेंगे। इंग्लैंड से नासिर हुसैन और माइकल एथरटन जैसे अनुभवी कमेंटेटर्स को भी इस फेहरिस्त में जगह दी गई है। यह विविधता सुनिश्चित करती है कि दर्शकों को वैश्विक स्तर का अनुभव मिले।

T20 World Cup की ब्रॉडकास्टिंग की तैयारी पूरी

इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। जिसके लिए ब्रॉडकास्टिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। 20 टीमों और 55 मैचों के इस सफर में कमेंटेटर्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। आईसीसी ने अनुभवी ब्रॉडकास्टर्स जैसे साइमन डूल, डैनी मॉरिसन और इयान स्मिथ को भी साथ रखा है

जो अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में पहली बार इतने बड़े स्तर पर नई तकनीक और इतने विस्तृत कमेंट्री पैनल का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह टूर्नामेंट न केवल मैदान पर खिलाड़ियों के बीच टक्कर के लिए बल्कि माइक्रोफोन के पीछे दिग्गजों की जुबानी जंग के लिए भी यादगार रहेगा।

बेन स्टोक्स घायल! नेट्स में बॉल लगने से बिगड़ा नाक नक्शा, सूजी हुई आँखों की तस्वीरें वायरल

Tagged:

icc T20 World Cup COMMENTATORS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

4 साल बाद

6 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com