वर्ल्ड क्रिकेट के 4 स्टार खिलाड़ी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत सकते 'मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट' का अवार्ड
Published - 30 Jan 2026, 10:18 AM | Updated - 30 Jan 2026, 10:19 AM
Table of Contents
फिलहाल चल रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है। भारत इस सीरीज में 3-1 के साथ बढ़त बनाए हुए है, जबकि आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में 31 जनवरी, शनिवार को खेला जाना है।
आखिरी मुकाबले के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकता है, क्योंकि न्यूजीलैंड भी अपने फॉर्म में वापस लौट गया है। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का सीजन चल रहा है और मैन ऑफ द टूर्नामेंट की बात ना हो ऐसा संभव ही नहीं है।
T20 World Cup 2026 में हार्दिक का पलड़ा भारी
भारत और श्रीलंका में होने वाली टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज सात फरवरी से हो रहा है। जिसको लेकर इंटरनेट पर दिग्गज भविष्यवाणी कपरने में लगे हुए है कि कौन इस साल मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब ले जाएगा।
इस मामले में टी20 क्रिकेट में अक्सर ऑलराउंडर बाजी मारने में कामयाब होते हैं। हालांकि मैच भारत और श्रीलंका की धरती पर हो रही है तो अधिकतर चांस है कि कोई भारतीय खिलाड़ी इस अर्वाड को अपने घर ले जाएगा। इस कड़ी में सबसे पहला नाम हार्दिक पांड्या का नाम आता है।
हार्दिक इस वक्त भारत के सबसे शानदार फोर्म में हैं और उनकी हार्ड हीटींग काबिलीयत उन्हें इस काबिल बनाता है। हार्दिक की खासियत है कि वह शुरूआती ओवर में टीम के लिए गेंदबाजी भी करते हैं और विकेट भी निकालते हैं। इनकी 140+ गती वाली गेंद अकसर बल्लेबाज को चकमा दे जाता है।
शिवम दुबे का नाम T20 World Cup 2026 की होड़ में आगे
भारतीय स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इस वक्त कातिलाना फोर्म में हैं। शिवम दुबे अब सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी विकेट चटकाना शुरू कर चुके हैं। शिवम दुबे ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत से पहले अपना परिचय दे दिया है उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में मात्र 23 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलकर सभी को चौंका दिया।
उनके लंबे छक्के और शानदार स्ट्राइक रेट किसी के परिचय का मोहताज नहीं था। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की सूची में ये भी पीछे नहीं रहने वाले हैं। इस पारी में उन्होंने लगभग 7 छक्के और 3 चौके लगाए।
राशिद खान अपने आपको पीछे नहीं छोड़ेंगे
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर माने जाते हैं। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के आधे मैच श्रीलंका में और बाकी भारत में होने हैं, और इन दोनों ही जगहों की स्पिन फ्रेंडली पिचें राशिद के लिए स्वर्ग जैसी हैं। राशिद न केवल गेंद से बल्कि निचले क्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भी मैच का पासा पलट सकते हैं।
यदि अफगानिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल तक का सफर तय करती है, तो राशिद खान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के मुख्य दावेदार होंगे। भारत के भी स्पिनर्स है लेकिन वो बल्लेबाजी में राशिद खान जैसा प्रभाव छोड़ने में नाकाम है हालांकि अक्षर पटेल इस सूची में आ सकते हैं लेकिन वो निर्भर करता है कि उन्हें कितना मौका मिलेगा।
T20 World Cup 2026 में खतरे की घंटी बनेंगे ट्रैविस हीड
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। चाहे 2023 का वनडे वर्ल्ड कप हो या हालिया बाईलेटरल सीरीज, हेड ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों को ध्वस्त किया है। खासकर जब विपक्ष के रूप में भारत हो तो वो और भी खतरनाक हो जाते हैं। उपमहाद्वीप की पिचों पर वह स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों को बराबर कंसिस्टेंसी के साथ खेलते हैं।
ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर विश्व खिताब दिलाने की जिम्मेदारी हेड के कंधों पर होगी, और उनके बल्ले से निकलने वाले रन उन्हें इस प्रतिष्ठित अवार्ड की दौड़ में शामिल रखेंगे। हालांकि ट्रैविस हीड के लिए ये इतना भी आसान नहीं होगा क्योंकि इस दौर में कई ऑलराउंडर भी हैं जो कतार में खड़े हैं।
सबसे ज्यादा नजदीक तो उनके ही टीममैट मिचेल मार्श है जो गेंद और बल्ले दोनों से टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में प्रभाव छोड़ने को तैयार हैं।
Tagged:
team india T20 World Cup 2026 Player of the tournamentऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर