4 बड़ी गलतियां जिन्हें कोच गंभीर को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दोहराना चाहिए, नहीं तो हाथ से फिसल जाएगी ट्रॉफी
Published - 31 Jan 2026, 03:27 PM | Updated - 31 Jan 2026, 03:42 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। वहीं, टीम इंडिया टूर्नामेंट में गत विजेता के तौर पर हिस्सा लेगी, जबकि उनके पास बैक टू बैक दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका होगा।
लेकिन कोच गौतम गंभीर आईसीसी प्रतियोगिता में चार बड़ी गलतियों को बिल्कुल भी दोहराना नहीं चाहेंगे, नहीं तो उन्हें ट्रॉफी गंवानी पड़ सकती है। बता दें कि, भारतीय टीम विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। लेकिन उससे पहले चलिए जानते हैं कि भारत विश्व कप (T20 World Cup) में कौन सी चार गलतियों को बिल्कुल भी नहीं दोहराना चाहेगी।
बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज का बल्लेबाजी क्रम निर्धारित नहीं है, लेकिन अगर भारत को विश्व कप (T20 World Cup) की ट्रॉफी उठानी है तो बैटिंग ऑर्डर में उन्हें अधिक बदलाव करने से बचना चाहिए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के शुरुआती मैचों में भारत का बैटिंग ऑर्डर फिक्स नजर आ रहा था, लेकिन चौथे मैच में थोड़े बदलाव के कारण बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ा और यही कारण है कि भारतीय टीम को चौथे मैच में 50 रन की शर्मनाक हार मिली।
T20 World Cup: हर्षित पर हद से ज्यादा भरोसा
कोच गौतम गंभीर भारतयी टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर काफी अधिर भरोसा जता रहे हैं, लेकिन अभी तक इस प्रारूप में उनके बल्ले से न ही गेंद और न ही बल्ले से अधिक कमाल देखने को मिला है। हर्षित ने भारत के लिए अब तक खेले 9 मैचों की 8 पारियों में सिर्फ 9 विकेट लिए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट 10.60 का है।
इसके अलावा बल्लेबाजी में उन्होंने 105.55 के स्ट्राइक रेट से केवल 57 रन बनाए हैं। ऐसे में उम्मीद होगी कि कोच गौतम गंभीर विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के मैचों में हर्षित पर अधिक भरोसा नहीं जताएंगे, जिसका खामियाजा भारत को ट्रॉफी गंवाकर चुकाना पड़ सकता है।
कुलदीप-चक्रवती को साथ ना खिलाने की गलती
जब से कोच गौतम गंभीर ने हेड कोच की कमान संभाली है, तब से टी20 प्रारूप में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी बेहद कम मौकों पर साथ में खेलती नजर आई है। लेकिन अगर भारत को विश्व कप (T20 World Cup) को बैक टू बैक दूसरी बार जीतना है तो कुलदीप-वरुण की जोड़ी को साथ में खिलाना बेहद जरूरी होगा। ऐसे में कोच गंभीर को कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। बता दें कि, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को साथ में खिलाने की मांग को उठा चुके हैं।
लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन ज्यादा ना सोचे
कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में अधिकांश मौकों पर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन देखने को मिला है। साथ ही ये भी देखा गया है कि लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के कारण ही भारत को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने पड़ते हैं।
ऐसे में कोच गंभीर को इसके बारे में अधिक न सोचकर खिलाड़ियों को उनके बल्लेबाजी क्रम पर बैटिंग के लिए भेजना होगा, ताकि इससे खिलाड़ी अपने स्थान पर बैटिंग कर सके। बता दें कि, कोच गंभीर ये कार्य अधिकांश बार नंबर तीन से नंबर 5 स्थान वाले बल्लेबाजों के साथ करते हैं, जिसका खामियाजा अंत में टीम इंडिया को हार के साथ चुकाना पड़ता है।
ऑस्ट्रेलिया की ताकत हुई आधी, चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया स्टार खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर