15 या 20 नहीं बल्कि इंग्लैंड दौरे के लिए सिलेक्ट हुए 35 खिलाड़ी, नायर-भुवी-पांड्या-अर्शदीप समेत इन प्लेयर्स की Team India में एंट्री!

Published - 03 May 2025, 01:00 PM | Updated - 03 May 2025, 01:05 PM

Team India
15 या 20 सदस्यीय नहीं बल्कि इंग्लैंड दौरे के लिए सिलेक्ट किये गए 35 खिलाड़ी, करूण नायर-भुवी-पांड्या-अर्शदीप सिंह समेत इन प्लेयर्स की खुली किस्मत

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल जून में इंग्लैंड के लिए विदेशी दौरे पर जाना है. जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगर एक साथ 35 खिलाड़ियों का ऐलान कर सकते हैं. जिसमें अनकैप्ड खिलाड़ियों से लेकर सीनियर प्लेयर्स को भी चांस दिया जा सकता है.

क्योंकि, इस सीरीज के दौरैन इंडिया ए को इंग्लैंड लॉयंस के साथ 2 अनऑफिशियली टेस्ट भी खेलने हैं जो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी के रूप में लिए जा सकते हैं. आइए इस दोनों टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया (Team India) के संभावित स्क्वाड पर एक नजर डाल लेते हैं.

रोहित शर्मा के कंधों पर होगी Team India की बड़ी जिम्मेदारी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंसनशिप (WTC) के अलगे चक्र से पहले टीम इंडिया (Team India) को इंग्लैंड के साथ जून में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम होगी, उससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड टीम का ऐलान कर सकती है. जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में चुना जा सकता है. जबकि विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को स्क्वाड में रखा जा सकता है जिनके कंधों पर टीम इंडिया को जीताने का भार होगा.

हार्दिक-भुवनेश्वर की हो सकती है वापसी

इग्लैंड के खिलाफ कंडीशन बिल्कुल विपरीत होंगी. वहां गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है. ऐसे में चयनकर्ता सीनियर और अनुभवी तेज गेंजबाजों को शामिल कर सकते हैं. बता दें कि इंजरी के बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है. जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह को वापसी करते हुए देखा जा सकता है. जबकि चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे सिराज और लंबे से टेस्ट से दूर चल रहे हांर्दिक पांड्या को भी इस दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India में शामिल किया जा सकता है

9 साल बाद करूण नायर की वापसी तो अर्शदीप सिंह का हो सकता है डेब्यू !

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2025 में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले करूण नायर की टीम इंडिया में 9 साल बाद वापसी हो सकती है. टेस्ट में तिहरा शतक जमा चुके नायर को इंग्लैंड के खिलाफ टीम में शामिल किया जा सकता है. लाल बॉल क्रिकेट में खेलने की महारथ हासिल है.

5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकते हैं. जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाद अर्शदीप सिंह का टेस्ट प्रारूप में प्रर्दापण हो सकता है. काउंटी क्रिकेट में अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी. जिसकी वजह से चयनकर्ता इस दौरे पर उन्हें टीम इंडिया (Team India में शामिल कर सकते हैं.

इग्लैंड दौरे पर इन 35 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शुभमन गिल, तनुश कोटियन, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान,

रिजर्व खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा

इंग्लैंड के खिलाफ 2 अनऑफिशियली टेस्ट के लिए इंडिया ए का संभावित स्क्वाड : प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, देवत्त पडिक्कल, आयुष म्हात्रे, मुशी खान, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, तनुष कोटियान, खलील अहमद, अंशुल कंबोज साई किशर, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा.

यह भी पढ़ें: IPL के भरोसे ही चल रहा है इस भारतीय खिलाड़ी का घर, नहीं तो जाने कब रोड पर जिंदगी बिताने को हो जाता मजबूर

Tagged:

indian cricket team bcci IND A vs ENG A Ind vs Eng
Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com