BCCI ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट के लिए 30 खिलाड़ियों के नाम का किया ऐलान, लेकिन इस वजह से रोहित-कोहली को दिया डिमोशन

Published - 10 Feb 2026, 08:29 AM | Updated - 10 Feb 2026, 09:29 AM

Team India 2026 02 10T092243 544

BCCI Central Contracts 2025-26: वर्ल्ड कप 2026 के बीच बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए सालाना कांट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित कर दी है. लेकिन इस बार टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है. इस बार बीसीसीआई ने अपनी कांट्रैक्ट लिस्ट में 30 खिलाड़यों को जगह दी है. वहीं, विश्व कप 2026 (में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बने ईशान किशन को जगह नहीं मिली है. हालांकि, यह तय है कि BCCI ने कांट्रैक्ट (BCCI Central Contracts 2025-26) लिस्ट में रोहित और कोहली को बड़ा झटका दिया है. चलिए तो आगे जानते हैं विस्तार से किसे फायदा हुआ और किसे नुकसान........

BCCI Central Contracts 2025-26: रोहित और विराट का हुआ डिमोशन

BCCI Central Contracts 2025-26

BCCI Central Contracts 2025-26 लिस्ट में मेंस टीम के सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ग्रेड A में जगह दी है. जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है. बता दें कि ग्रेड ए में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है. वहीं, भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ग्रेड B में रखा गया है. इस कैटेगिरी में 11 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है. यानी की भारतीय कप्तान शुभमन गिल समेत 3 खिलाड़ियों को सबसे ऊंची ग्रेड में जगह दी गई है.

रोहित और विराट के साथ बी ग्रेड में केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पाण्ड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है.

C ग्रेड में किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

बीसीसीआई 2025-26 कांट्रैक्ट ( BCCI Central Contracts 2025-26) के C कैटेगिरी की बात करें तो अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है. साथ ही नीतीश कुमार, रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड को भी ग्रैड में जगह दी गई है.

ईशान या संजू? नामिबिया के खिलाफ कौन होगा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल, राज से उठ गया पर्दा

किस कैटेगिरी में कितनी मिलेगी सैलरी?

बीसीसीआई ( BCCI Central Contracts 2025-26) ने तीनों श्रेणियों के लिए अभी तक सैलरी की घोषणा नहीं की है. हालांकि, पहले BCCI की लिस्ट में A+ कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों को ₹7 करोड़ रूपये मिलते थे. A में ₹5 करोड़ और B में जगह मिलने पर प्लेयर्स को ₹3 करोड़ रूपये बकायदा रकम मिलती थी. सबसे कम ग्रेड C वालें खिलाड़ियों को ₹1 करोड़ रूपये मिलते थे. वहीं, इस बार भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने A+ कैटेगिरी को खत्म कर दिया है. अब 4 की जगह सिर्फ 3 श्रेणी रखी गई है.

क्यों खत्म हुआ A+श्रेणी ?

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव के बाद प्रशासकों की समिति ने ए प्लस ग्रेड की शुरूआत की थी. इस कैटेगिरी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रेखा जाता था. इतने सालों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ही इस श्रेणी का हिस्सा रहे हैं. रोहित और विराट कोहली टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. लिहाजा, बोर्ड सिर्फ बुमराह को ही A+ कैटेगिरी में नहीं रखना चाहता था. शुभमन गिल का सभी फ्रॉर्मेट में खेलना तय नहीं है. वहीं, वह विश्व कप 2026 का भी हिस्सा नहीं है.

BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (BCCI Central Contracts 2025-26)

ग्रेड A- शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रेड B- रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पाण्ड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर

ग्रेड C- अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार, रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड

नवनीत के अर्धशतक पर भारी पड़ी मार्करम की फिफ्टी, तो लुंगी एंगीडी ने मचाया कोहराम, कनाडा को 57 रनों से हराकर अफ्रीका ने दर्ज की पहली जीत

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma bcci BCCI Central Contracts 2025-26
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

ग्रेड A में शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल हैं
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com