IPL 2026 में छाए 3 युवा सितारे, अब टीम इंडिया में एंट्री पक्की! खेलेंगे एशियन गेम्स और ओलंपिक

Published - 02 Apr 2026, 04:55 PM | Updated - 02 Apr 2026, 05:05 PM

IPL 2026

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार IPL 2026 का आगाज हो चुका है और शुरुआती 5 मैचों ने ही दुनिया को बता दिया है कि भारत के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस सीजन के पहले ही हफ्ते में कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी सामने आए हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींच लिया है। माना जा रहा है कि इन युवाओं को जल्द ही टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का मौका मिलेगा और ये आने वाले एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में मचाया तहलका

Vaibhav Suryavanshi

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के शुरुआती मैचों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह से दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर शॉट लगाए हैं,

उसने उन्हें इस सीजन का सबसे बड़ा 'टॉकिंग पॉइंट' बना दिया है। वैभव ने अपनी विस्फोटक पारियों से यह साबित कर दिया है कि वह भविष्य के सुपरस्टार हैं। उनकी इसी काबिलियत को देखते हुए क्रिकेट पंडित उन्हें भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स और एशियन गेम्स के लिए एक प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

“उनसे बेहतर कोई नहीं…” IPL का बेस्ट बल्लेबाज और कप्तान कौन? रजत पाटीदार ने लिया इन 2 दिग्गजों का नाम

आयुष म्हात्रे बने CSK का नया सितारा

चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा से युवा प्रतिभाओं को निखारा है और इस बार आयुष म्हात्रे के रूप में उन्हें एक हीरा मिला है। अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत को जीत दिलाने के बाद आयुष ने IPL 2026 में भी अपनी उसी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगे।

हालांकि पहले मुकाबले में आयुष म्हात्रे ज्यादा देर मैदान पर टीक नहीं सके जिसके कारण वे बिना रन बनाए पवेलीयन लौट गए।

पिछले सीजन टॉप ऑर्डर में उनकी तकनीक और दबाव में रन बनाने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया है। उनकी बल्लेबाजी में वह परिपक्वता दिखती है जो आमतौर पर अनुभवी खिलाड़ियों में होती है। यही वजह है कि उनकी टीम इंडिया में एंट्री अब महज एक औपचारिकता लग रही है।

इधर चल रहा IPL 2026, उधर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के 2 खिलाड़ियों ने किया अचानक संन्यास का ऐलान

IPL 2026 में समीर रिज़वी मैच फिनिशर के रूप में चमके

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे समीर रिज़वी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच नंबर 5 में शानदार 70 रनों की पारी खेलकर महफिल लूट ली। उनकी इस पारी ने न केवल उनकी टीम को जीत दिलाई बल्कि उन्हें ऑरेंज कैप की रेस में भी टॉप-5 में लाकर खड़ा कर दिया है।

समीर की सबसे बड़ी ताकत उनकी पावर हिटिंग और मैच को फिनिश करने का जज्बा है। IPL 2026 के इस सीजन में उनका यह प्रदर्शन उन्हें ओलंपिक जैसी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय दल का हिस्सा बनाने की क्षमता रखता है।

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए IPL 2026 का यह सीजन बहुत रोमांचक साबित हो रहा है। इन तीन युवाओं के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं, लेकिन वैभव, आयुष और समीर ने जिस तरह की शुरुआत की है, वह लाजवाब है।

अगर ये खिलाड़ी इसी तरह अपना प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो IPL 2026 खत्म होते-होते हम इन्हें भारतीय टीम के मुख्य स्क्वाड में खेलते हुए देख सकते हैं। क्रिकेट का भविष्य इन सुरक्षित हाथों में है और फैंस को इनसे काफी उम्मीदें हैं।

IPL 2026 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यह लीग केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए सपनों को हकीकत में बदलने का एक बहुत बड़ा मंच है। अब देखना यह होगा कि ये सितारे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक कैसे बिखेरते हैं।

Tagged:

team india Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 Asian Games 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप

आयुष म्हात्रे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com