इन 3 कारणों से भारत हार सकता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, इन्ही वजहों से हाथ से फिसल सकती ट्रॉफी

Published - 07 Mar 2026, 04:36 PM | Updated - 07 Mar 2026, 04:50 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा। अब तक इस टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पहली बार ये दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भिड़ने वाली हैं।

ये मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास बेहतर नहीं है। दरअसल, यहां पर सुपर-8 के पहले मैच में भारत को साउथ अफ्रीका ने हराया था। जबकि वनडे विश्व कप 2023 की फाइनल की हार भी भारत को यही मिली थी। ये आंकड़े यकीनन डराने वाले हैं। ऐसे में अगर भारत को फाइनल जीतना है और तीसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा करना है तो इन तीन खामियों को जरूर पूरा करना होगा।

सलामी जोड़ी का बार-बार फ्लॉप होना

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी बड़ी दिक्कत रही है। वर्तमान टूर्नामेंट में ईशान किशन-संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा-ईशान किशन की सलामी जोड़ी को आजमाया जा चुका है, लेकिन भारत को एक भी मैच में पचास रन की साझेदारी की शुरुआत नहीं मिली है।

अगर फाइनल मैच में भी सलामी जोड़ी का प्रदर्शन इसी तरह से रहता है तो यकीनन मध्यक्रम और निचले क्रम पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। ऐसे में भारत को इस कमजोरी का हल जल्द से जल्द निकालना होगा। दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का फॉर्म भी भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है।

वरुण-अक्षर की जोड़ी रही है फ्लॉप

वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में विश्व के नंबर एक टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। सुपर-8 में ये खिलाड़ी 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटा रहा है, जबकि पिछले दो मैचों में वरुण 8 ओवर में 100 से अधिक रन खर्च कर चुके हैं तो इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में वरुण ने 4 ओवर में 64 रन देकर एक विकेट लिया था। ऐसे में अगर भारत को फाइनल जीतना है तो जल्द से जल्द इस कमजोरी का समाधान ढूंढना होगा। वरुण के अलावा अक्षर पटेल भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। हालांकि, फाइनल में फिर एक बार वरुण-अक्षर की जोड़ी फ्लॉप रहती है तो कप्तान सूर्या को अभिषेक- तिलक को गेंदबाजी मोर्चे पर लगाना होगा।

IND vs NZ Final से पहले कीवी टीम ने खेला माइंड गेम, बोले ‘बुमराह को हम आराम से खेल सकते.....’

T20 World Cup: मध्यक्रम से होगी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

भारत ने अपने पिछले दोनों मुकाबले संजू सैमसन की शानदार पारी के दम पर जीते थे, जिन्होंने बैक टू बैक दो मैचों में अर्धशतक जड़ा था। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल का प्रदर्शन टूर्नामेंट में बेहद साधारण रहा है। अगर इन खिलाड़ियों के एक या दो मैचों में अच्छी पारियों को हटा दिया जाए तो पूरे विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में ये रनों के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे हैं।

कप्तान सूर्या ने अमेरिका के खिलाफ अर्धशतक ठोका था। लेकिन उसके बाद से उनके बल्ले से दूसरी हाफ सेंचुरी नहीं आई है। यही हाल तिलक वर्मा का भी है। शीर्ष क्रम में फ्लॉप होने के बाद तिलक को निचले क्रम में शिफ्ट कर दिया गया। हार्दिक भी शुरुआत में स्लो बल्लेबाजी कर रहे हैं तो अक्षर पटेल का बल्ला भी नंबर-8 पर खामोश रहा है। अगर भारत को विश्व कप (T20 World Cup) जीतना है तो इन खिलाड़ियों का चलना बेहद जरूरी है।

कुलदीप यादव vs वरुण चक्रवर्ती: किस स्पिनर के टी20I आंकडें बेहतर? कौन करता फाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह डिजर्व

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जीरो।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com