3 धाकड़ विदेशी तेज गेंदबाज, जो निकाले गए मुस्ताफिजुर रहमान को KKR में कर सकते रिप्लेस

Published - 03 Jan 2026, 02:35 PM | Updated - 03 Jan 2026, 03:46 PM

Mustafizur Rahman

मुस्तफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) का आईपीएल ऑक्शन में चयन के बाद भारत में बढ़ते विरोध को देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर मैनेजमेंट को रिप्लेस करने का आदेश जारी कर दियाबांग्लादेशी खिलाड़ी रहमान के खिलाफ भारत में काफी विरोध उठ रहा था, जिसके बाद बीसीसीआई को यह कदम मजबूरन उठाना पड़ा

इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स नए गेंदबाज की तलाश में है, जो मुस्तफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) की भरपाई कर सकेइस कड़ी में कई ऐसे धाकड़ गेंदबाज हैं, जो केकेआर की गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत कर सकते हैं

Mustafizur Rahman को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल ऑक्शन के दौरान मुस्तफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) को 9.20 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। बांग्लादेश में हिंदुओ की हत्या के बाद भारत के भीतर देशव्यापी विरोध बढ़ता देख बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ एक्शन लिया।

आईपीएल में मुस्तफिजुर का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, इस वजह से सभी फ्रैंचाइजी उन्हें टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रही थीं। आईपीएल 2025 में मुस्तफिजुर रहमान दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, उन्होंने जैक फ्रेजर मैकगर्क को रिप्लेस किया था। जैक फ्रेजर मैकगर्क व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इस साल भी वह आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे

झे रिचर्ड्सन Mustafizur Rahman की जगह ले सकते हैं

29 साल के राइट आर्म तेज गेंदबाज झे रिचर्ड्सन ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में योगदान दे चुके हैं, लेकिन उनका अंतरराष्ट्रीय करियर चोटिल होने के कारण प्रभावित हुआ था। अब वे पूरी तरह से दुरुस्त हैं। झे रिचर्ड्सन को इस साल किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया था, जिस वजह से वे अनसोल्ड रहे।

मुस्तफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) को टीम से हटाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें अपनी स्क्वॉड में शामिल कर सकती है। रिचर्ड्सन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि रिचर्ड्सन ने आईपीएल में केवल 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 3 विकेट उनके नाम दर्ज हैं

टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे के टीम की हुई घोषणा, सिकंदर रजा(कप्तान), टेलर, मुजरबानी, बैनेट, नागरवा...

अल्जारी जोसेफ भी विक्लप के तौर पर मौजूद

वेस्टइंडीज के लंबे कद के राइट आर्म तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ आईपीएल में एक सफल गेंदबाज रहे हैं। लंबे कद का यह खिलाड़ी आईपीएल 2019 में डेब्यू करने के बाद शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर चुका है। 29 साल का यह खिलाड़ी आईपीएल में अब तक तीन टीमों मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर चुका है।

अल्जारी जोसेफ अपनी काबिलियत से मुस्तफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) को रिप्लेस कर सकते हैं। आईपीएल में अल्जारी अब तक 4 सीजन में तीन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें कुल 22 मैचों में 9.55 की इकॉनमी से 21 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। आईपीएल के एक मैच में 6 विकेट लेने के बाद वे चर्चा में आए थे, जिसके बाद फ्रैंचाइजी का विश्वास इस खिलाड़ी को लेकर बढ़ गया था। संभावना है कि केकेआर भी इस खिलाड़ी को आजमा सकती है।

मेरेडिथ बन सकते हैं रहमान का विकल्प।

लिस्ट में तीसरे स्थान ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ हैं। 29 साल के मधवाल के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की ओर से खेलने का अनुभव मौजूद हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अब तक खेले 18 मैचों में 19 विकेट झटके हैं।

उन्हें मिनी ऑक्शन 2026 में कोई खरीदार नहीं मिला। लेकिन मेरेडिथ केकेआर के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इस 29 साल के युवा तेज गेंदबाज ने अब तक अपने करियर में कुल 144 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 193 बल्लेबाजों का शिकार किया है और यही चीज केकेआर के पक्ष में जा सकती है।

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी कहां है? PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने खोल दिया बड़ा राज

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

9.2 करोड़ रुपये में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com