जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव, रिंकू सिंह बाहर, संजू की वापसी

Published - 25 Feb 2026, 02:35 PM

Team India

भारतीय टीम को सुपर-8 का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को खेलना है, उससे पहले टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह व्यक्तिगत वजह से टीम को बीच में छोड़कर चले गए हैं, जिसके कारण टीम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सुपर-8 के अगले दोनों मैच जीतने होंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) में रिंकू के अलावा संजू सैमसन की वापसी संभव है और इस दिग्गज स्पिनर की भी एंट्री हो सकती है।

Team India को बीच में छोड़ा रिंकू सिंह ने

Rinku Singh

टीम इंडिया (Team India) के हार्ड हिटर रिंकू सिंह बीते कल अचानक टीम को छोड़कर घर की ओर रवाना हो गए। उनके बीच में टीम को छोड़कर जाने की वजह साफ हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता वेंटिलेटर पर हैं।

उनके पिता को तीन दिन पहले पेट में इंफेक्शन हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वह वेंटिलेटर पर हैं। रिंकू सिंह के जाने से टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है, उनकी मौजूदगी से टीम में नीचे से स्ट्रेंथ बनी रहती है। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने ज्यादा गेंदें नहीं खेली थीं, लेकिन जरूरत के हिसाब से उन्होंने शानदार छक्का लगाया था।

रिंकू सिंह इस वक्त अपने पिता के साथ हॉस्पिटल में मौजूद हैं। रिंकू के पिता का नाम खानचंद्र सिंह है, उन्हें तीन साल से लिवर कैंसर है। आपको बता दें कि रिंकू काफी गरीब परिवार से आते थे, लेकिन उनकी मेहनत और जज्बे ने उनका भाग्य बदल दिया और आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह को केकेआर ने 13 करोड़ में रिटेन किया, साथ ही उन्होंने टीम इंडिया में खुद को एक स्थापित खिलाड़ी के रूप में उभारा।

SL vs NZ Match Prediction in Hindi, Match 46: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिल सकता है मौका

भारतीय टीम के धुरंधर ओपनर संजू सैमसन फिलहाल अपने फॉर्म में नहीं चल रहे थे, लेकिन अब उनकी वापसी टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग इलेवन में लगभग तय मानी जा रही है। संजू सैमसन टी20 विश्व कप 2026 में मात्र एक मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 गेंदों में 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

इसके बाद संजू को एक भी मौका नहीं मिला। यह खिलाड़ी बतौर बल्लेबाज टीम के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है अगर पिच पर कुछ ओवर बिता ले। इनकी पावर हिटिंग परफेक्ट है लेकिन कंसिस्टेंसी नहीं दिखती।

संजू को रिंकू सिंह की जगह रिप्लेस किया जा सकता है, क्योंकि रिंकू के जाने के बाद बचे चार खिलाड़ियों में कोई भी पूर्ण रूप से बल्लेबाज नहीं है। इसी के साथ टीम का समीकरण जिम्बाब्वे के खिलाफ कुछ बदला सा नज़र आने वाला है।

Team India में कुलदीप की एंट्री संभव

एक वक्त था जब कुलदीप यादव के बिना टीम इंडिया की स्पिन यूनिट अधूरी सी लगती थी, लेकिन वक्त के साथ टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती उनकी जगह लेते गए। आपको बता दें कि कुलदीप यादव को टीम में शामिल नहीं करना भारतीय मैनेजमेंट को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारी पड़ा था।

कुलदीप यादव के हाथों में जादू है। उनके पास कई वेरिएशंस हैं जिससे बल्लेबाजों को घुमाया जा सकता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई भी गेंदबाज प्रभावी नहीं दिखा जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब टीम का उपकप्तान प्लेइंग-11 में न हो, लेकिन कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में यह सब संभव हो सकता है; साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के टी20 उपकप्तान अक्षर पटेल को बेंच पर बैठाया गया था। इस वक्त मैनेजमेंट टीम को पूरी तरह अलग तरह से मैनेज कर रही है, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को हारकर झेलना पड़ रहा है। कुलदीप यादव को वॉशिंगटन सुंदर की जगह खिलाया जा सकता है।

अंतिम मैच जीतकर पाकिस्तान कर जायेगा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, पड़ोसियों को नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत

Tagged:

team india Rinku Singh Sanju Samson
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

विराट कोहली ने

4 साल बाद
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com