पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव, कुछ ऐसी दिखेगी अंतिम-11
Published - 14 Feb 2026, 01:17 PM | Updated - 15 Feb 2026, 01:00 PM
नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 93 रनों से मैच जीत लिया। 12 फरवरी को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें संजू सैमसन की शानदार पारी देखने को मिली। हालांकि ये पारी ज्यादा लंबा नहीं चला पर अभिषेक शर्मा की कमी को पूरा करता हुआ नज़र आया। संजू ने महज आठ गेंदों में 22 रन की पारी खेली। भारत (India) का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 15 फ़रवरी को होना है आइए जानते है कौन से दो बड़े बदलाव हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम में तीन बदलाव देखने को मिल सकती है।
टीम India में तीन बदलाव की संभावना

भारतीय (India) टीम इस रविवार को होने वाली भारत पाकिस्तान मुकाबला में अपने पूर्व प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी। टीम इंडिया 15 फरवरी को टी 20विश्व कप 2026 का तीसरा मुकाबला खेलेगी। पहले दो मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद तीसरे हॉट मुकाबले को हर हाल में जितना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन को और अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है।
संजू सैमसन को टीम में अभिषेक शर्मा की जगह खेलने का मौका मिला था, हालांकि उन्होंने तेज़ पारी खेली थी लेकिन अभिषेक की तबियत में सुधार के बाद वापसी कर चुके हैं। दूसरा बदलाव अर्शदीप सिंह के रूप में देखने को मिल सकता है, क्योंकि टीम इंडिया (India) उस दिन चाहेगी एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ खेले जिससे पाकिस्तान की लाइनअप को ध्वस्त कर सके।
आपको बता दें कुलदीप यादव का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रहा है, जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम में शामिल किया जा सकता है। तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के इज्जत और सम्मान की लड़ाई जैसा होगा। जबकि तीसरा बदलाव के रूप में रिंकू सिंह को देखा जा रहा है। रिंकू से ज्यादा फिट वाशींगटन सुंदर हो सकते हैं क्योंकी वह गेंद और बैट दोनों से टीम के लिए योगदान देने में सक्षम हैं साथ ही स्पिनर भी हैं।
दूसरे मैच में टीम इंडिया के नायक रहे हार्दिक
भारतीय (India) टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नामीबिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए टीम को 93 रनों से जीत दिलाने में कामयाब हुए।
हार्दिक ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 52 रन की तेज़ तर्रार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 185.17 की स्ट्राइक रेट से चार चौके और चार छक्के लगाए। हार्दिक का ऐन वक़्त में फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है क्योंकि टीम इंडिया का अगला महामुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेला जाना है।
उन्होंने गेंदबाजी में भी चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। उनका योगदान टीम इंडिया (India) के लिए हमेशा अहम होता है। देखना होगा पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है। उस मुकाबले पर विश्व भर के क्रिकेट दिग्गज की नज़र रहेगी। जिस तरह एशेज सीरीज की चर्चा होती है शायद भारत पाकिस्तान का मुकाबला उससे बढ़कर है।
टीम India का प्रेमदासा स्टेडियम में मिशन पाकिस्तान
14 फरवरी को जब पूरा विश्व वेलेंटाईन डे मना रहा होगा तो टीम इंडिया (India) मिशन पाकिस्तान पर काम कर रही होगी। हालांकि इस साल बीसीसीआई ने भी इंडिया के क्रिकेटरों के वेलेंटाइन डे में दखल डाला है ओर परिवार को खिलाड़ियों के साथ 11 दिन से ज्यादा साथ रहने की इजाजत नहीं दी। 15 फरवरी को होने वाले इस मैच के लिए भारत का गेंदबाजी आक्रमण बेहद घातक नजर आ रहा है।
जसप्रीत बुमराह और स्पिन जोड़ी के रूप में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती पाकिस्तान के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे। चूंकि मैच श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर है, इसलिए वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की भूमिका भी अहम हो जाएगी। टीम इंडिया के पास बल्लेबाजी में इतनी गहराई है कि नंबर 8 तक खिलाड़ी बड़े शॉट खेलने में सक्षम हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकता है।
टीम इंडिया (Team India) का अपडेटेड स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।
Tagged:
team india IND vs PAK India T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर