30 दिन में 3 लग्जरी कार! हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड को फिर दिया महंगा सरप्राइज, रकम जानकार हर किसी के उड़े होश
Published - 30 Mar 2026, 01:01 PM | Updated - 30 Mar 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से वह चर्चाओं में रहते हैं. अपनी एक्स वाइफ नताशा से तलाक लेने के बाद वह मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक का अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है. वह आए दिन माहिका के साथ स्पॉट होते रहते हैं.
हाल ही में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya ) ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक महंगा तोहफा दिया है. जिसकी कीमत जानकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.
Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया महंगा गिफ्ट

IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya ) ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक लग्जरी मर्सिडीज़ गिफ्ट की है. जिसकी कुछ तस्वीरें हाल में सोशल मीडिया पर सामने आई है. फोटोज में हार्दिक गाड़ी की डिलवरी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनके साथ माहिका भी है, जो कि कैमरे में पोज दे रही हैं.
इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस हार्दिक की काफी तारीफ कर रहे हैं, और गर्लफ्रेंड को इतना प्यार करने के लिए उनकी सरहाना कर रहे हैं. हालांकि, कुछ चाहने वालों का कहना है कि हार्दिक का इतना खर्च करना ठीक नहीं है. उन्हें भविष्य के लिए भी सोचना चाहिए है.
कितनी है मर्सिडीज़ की कीमत?
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को शानदार मर्सिडीज़ गिफ्ट की है. जिसकी कीमत करीह 1.7 करोड़ रुपये की बताई जा रही है. हाल ही में हार्दिक ने खुद अपने लिए फेरारी 12 सिलिंड्री कार ली थी, इस कार की कीमत 12 करोड़ रुपये थी.
लेकिन अब फेरारी के बाद माहिका शर्मा के लिए मर्सिडीज़ खऱीदी है, जो कि अपनी बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी, एडवांस सुविधा और अपनी बनावट के लिए जानी जाती है. गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स वाइफ नाताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को एक लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की थी. इस कार की कीमत करीब 4 करोड़ है.
Also Read: PBKS vs GT: मुल्लांपुर स्टेडियम में होगी रन की बारिश या विकेटों की झड़ी? पिच रिपोर्ट आई सामने
30 दिन में 3 कार
लिहाजा, हार्दिक पांड्या ने 30 दिनों में 3 लग्जरी कारें खरीदी हैं. जिनकी कीमत करोड़ों में हैं. Land Rover Defender - 4 करोड़, Ferrari - 12 करोड़, Mercedes-Benz V class- 1.7 करोड़. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ ₹91-100 करोड़ (~$11 मिलियन) है. उनकी गिनती भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है.
Also Read: कौन हैं Ryan Rickelton? जिन्होंने KKR बॉलिंग अटैक को किया तबाह, 43 गेंद में ठोके 80 रन
Tagged:
hardik pandyaऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर