Nathan Ellis के रिप्लेसमेंट के लिए 3 विदेशी खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, इन्ही में से एक होगा रिप्लेसमेंट
Published - 20 Mar 2026, 12:04 PM | Updated - 20 Mar 2026, 12:27 PM
Table of Contents
Nathan Ellis: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 31 साल के कंगारू तेज गेंदबाज हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और समय रहते उनका फिट हो पाना काफी मुश्किल है। वहीं, टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने एलिस के बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
एलिस (Nathan Ellis) के बाहर होने से चेन्नई का तेज गेंदबाजी विभाग थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, जिसके बाद वह उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर उन तीन विकल्प में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इन तीन विदेशी प्लेयर्स में किसी एक को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
अल्जारी जोसेफ विकल्प के मजबूत दावेदार
वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। ऑक्शन में जोसेफ दो करोड़ रुपये की बेस प्राइज के साथ उतरे थे, लेकिन उनपर किसी ने दांव नहीं लगाया है। लेकिन नाथन एलिस (Nathan Ellis) के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस कैरेबियाई तेज गेंदबाज का चयन किया जा सकता है।
बता दें कि, अल्जारी के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में खेले 22 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। वह एलिस (Nathan Ellis) के परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।
ओटनील बार्टमैन के पास अनुभव
साउथ अफ्रीका के मीडियम तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन भी नाथन एलिस (Nathan Ellis) के रिप्लेसमेंट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ओटनील आईपीएल 2026 की नीलामी में 75 लाख रुपये की बेस प्राइज पर उतरे थे, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन अब एलिस (Nathan Ellis) के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकती है।
बता दें कि, बार्टमैन ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में 34 मैच की 33 पारियों में 61 विकेट चटकाए हैं। जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.32 का है। खास बात ये है कि ये खिलाड़ी मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेल चुका है। खबरें हैं कि बार्टमैन पीएसएल को छोड़ चुके हैं, जिसके बाद उनके आईपीएल खेलने की संभावनाएं काफी प्रबल हो चुकी हैं।
1-2 नहीं पूरे 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने दिया झटका, Indian Premier League से हुए बाहर
Nathan Ellis को रिप्लेस कर सकते हैं स्पेंसर जॉनसन
ऑस्ट्रेलिया के 30 वर्षींय तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) भी अपने हमवतन साथी को रिप्लेस करने की लाइन में लगे हुए हैं। एलिस को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का मन बनाया था, लेकिन अब खबरें हैं कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है।
ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर सकती है। बता दें कि, इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल में सिर्फ 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने पांच विकेट चटकाए हैं। हालांकि, इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10 से ऊपर रहा है। बता दें कि, ये तेज गेंदबाज काफी लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
संजू सैमसन या एमएस धोनी? अनिल कुंबले ने बताया CSK के उपकप्तान का नाम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर