3 बड़े कारण, क्यों काव्या मारन के इस सीजन भी बहाएगी आंसू, नहीं उठा पाएंगी फिर से IPL ट्रॉफी

Published - 29 Mar 2026, 04:44 PM | Updated - 29 Mar 2026, 04:48 PM

Kavya Maran 4

Kavya Maran: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच शनिवार (28 मार्च) को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। ईशान किशन की कप्तानी वाली एसआरएच ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद उनको 6 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, स्कोर बोर्ड पर 201 रन लगाने के बावजूद हैरदाबाद जीत की दहलीज को पार नहीं कर सकी और यही हाल ऑरेंज आर्मी का पूरा सीजन रहने वाला है। इन तीन कारणों के चलते आईपीएल 2026 में मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) सिर्फ आंसू बहाने वाली हैं, लेकिन वह इस साल फिर ट्रॉफी नहीं उठा पाएंगी।

गेंदबाजी में धार की कमी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद ने हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा और डेविड पेन को खिलाया था तो स्पिन गेंदबाजी की कमान हर्ष दुबे संभाल रहे थे। लेकिन इसके बाद भी आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 12.95 के रन रेट से 202 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

जयदेव और नीतीश कुमार रेड्डी का इकॉनमी रेट जहां 9.50 से ऊपर था तो पेन, हर्ष, इशान, हर्षल ने 11.50 के ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए थे। टीम को इन गेंदबाजों से आगे भी इस तरह का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिल सकता है, जिसके बल पर काव्या मारन (Kavya Maran) का इस साल खिताब जितना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामूमकिन है।

चार खिलाड़ियों पर निर्भर बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों को लेने का शानदार मौका था, लेकिन उन्होंने इसको गंवा दिया। यही कारण है कि इस सीजन भी हैदराबाद की बल्लेबाजी ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, और ईशान किशन पर निर्भर नजर आ रही है।

दरअसल, आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में ऑरेंज आर्मी ने अपने शीर्ष तीन विकेट सिर्फ 29 के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन ईशान किशन, हेनरिक ने मध्यक्रम को संभाला। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद जो टीम एक समय 250 का आंकड़ा छूती नजर आ रही थी, वह सिर्फ 201 रन ही बना सकी।

पिछले सीजन भी एसआरएच की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी तो इस बार भी वहीं देखने को मिल रहा है। ऐसे में काव्या मारन (Kavya Maran) को इस साल खिताब जीतने का सपना छोड़ देना चाहिए।

IPL 2026 में रन बरसाएंगे ये 4 युवा खिलाड़ी, तो फिर इसी साल कर जाएंगे टीम इंडिया में डेब्यू

Kavya Maran ने नहीं खरीदें अनुभवी स्पिनर

सनराइजर्स हैदराबाद के पास फिलहाल कोई भी अनुभवी स्पिनर स्क्वाड में मौजूद नहीं है और ऐसे में उनको स्पिन फ्रेंडली पिचों पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल, प्रमुख स्पिनर के तौर पर ऑरेंज आर्मी के पास हर्ष दुबे और जीशान अंसारी, जिसके बाद इंटरनेशनल मंच पर खेलने और उसका दबाव झेलने का कोई अनुभव नहीं है।

ऐसे में फंसे हुए मैचों में ऑरेंज आर्मी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जबकि इसके चलते काव्या मारन (Kavya Maran) शायद ही इस साल उनके इतिहास का दूसरा आईपीएल खिताब उठा सके। चौंकाने वाली बात ये है कि मिनी ऑक्शन में काव्या मारन (Kavya Maran) 25.50 करोड़ के पर्स के साथ उतरी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अनुभवी स्पिनरों पर दांव नहीं लगाया। जबकि राहुल चाहर और एडन जम्पा जैसे स्पिनरों को भी जाने दिया।

मोस्ट पावरफुल इंडियन लिस्ट में जय शाह-गंभीर-कोहली-बुमराह को मिला स्थान, जानें किस दिग्गज को मिली कौन सी रैंक

Tagged:

SRH Sunrisers Hyderabad kavya maran IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक।

चेन्नई सुपर किंग्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com