3 बल्लेबाज, 7 ऑलराउंडर, 5 बॉलर, न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 2 टी20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा
Published - 27 Jan 2026, 01:04 PM | Updated - 28 Jan 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे अंतिम दो टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान हो गया। चयनकर्ताओं ने बचे हुए दो टी20 मैचों के लिए तीन बल्लेबाज, सात ऑलराउंडर और पांच गेंदबाजों को मौका दिया है। वहीं, बचे हुए दो मैचों से पहले ही सूर्या एंड कंपनी ने श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
जबकि उनका लक्ष्य होगा कि वह दोनों मैच जीतकर सीरीज को 5-0 से अपने नाम करें। हालांकि, टीम इंडिया (Team India) के लिए शेष दो मैच जीतना इतना आसान भी नहीं होने वाला है। लेकिन इन मैचों से पहले चलिए जानते हैं कि चयनकर्ताओं ने अंतिम दो मैचों के लिए किन-किन खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।
3 बल्लेबाज, 7 ऑलराउंडर, 5 बॉलर को मिला मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष दो मैचों के लिए बीसीसीआई ने बिना बदलाव के सेम स्क्वाड के साथ जाने का फैसला किया है। कीवियों से भिड़ने वाले इस स्क्वाड में चयनकर्ताओं ने 3 बल्लेबाज, सात ऑलराउंडर और पांच गेंदबाजों को मौका दिया है।
माना जा रहा था कि अंतिम दो मैचों (Team India) के लिए बीसीसीआई एक या दो बदलाव स्क्वाड में कर सकती है, लेकिन सोमवार को टीम घोषणा के साथ ही इसका भी खुलासा हो गया है कि, अंतिम 15 खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं होगा। बता दें कि, टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद कमाल का रहा है। सूर्या एंड कंपनी ने पहले तीन मैच एकतरफा अंदाज में जीते हैं, जबकि वह बाकी मैचों में भी उसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना चाहंगे।
तिलक-सुंदर रहेंगे बाहर
टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ शीर्ष क्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा को अंतिम दो मैचों के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तिलक फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं, जहां वह रिहैब कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह 3 फरवरी को पूरी तरह से फिट होकर मुंबई में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
वहीं, वाशिंगटन सुंदर वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें टी20 स्क्वाड से भी बाहर होना पड़ा था। हालांकि, मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, सुंदर को फिट होने में एक से दो सप्ताह का समय लग सकता है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई उन्हें स्क्वाड में रखती है या फिर उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया जाता है।
भारतीय टीम को बड़ा नुकसान, चोट के चलते अगले 2 टी20 नहीं खेलेगा धाकड़ बल्लेबाज
शानदार फॉर्म में भारतीय टीम
टीम इंडिया (Team India) का दबदबा इस सीरीज में पूरी तरह से देखने को मिला है। भारत के दोनों डिपार्टमेंट ने कीवियों को नेस्तनाबूद कर दिया है। जहां पहले और तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह का बल्ला चला था तो दूसरे मैच में ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 15.2 ओवर में 209 रन का स्कोर चेज कर लिया।
इसके बाद गुवाहाटी में खेले गए तीसरे मैच को भारत ने अभिषेक और सूर्या की बदौलत 10 ओवर में 154 रन चेज करके जीत लिया। जबकि भारत (Team India) की गेंदबाजी भी शानदार फॉर्म में चल रही है, जिसके बाद माना जा रहा है कि आगामी दो मैच बेहद धमाकेदार होने वाले हैं।
Team India का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और अक्षर पटेल।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर