24 घंटे पहले नीदरलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, 4 बड़े बदलाव, ये दिग्गज खिलाड़ी रहेंगे बाहर
Published - 17 Feb 2026, 12:37 PM | Updated - 17 Feb 2026, 01:16 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को लीग चरण में अंतिम मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया (Team India) ने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्होंने धमाकेदार जीत दर्ज की है, जबकि अब नीदरलैंड्स के खिलाफ भी टीम इंडिया अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी।
जबकि मैच से 24 घंटे पहले ही भारत (Team India) की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है, जिसमें चार बड़े बदलाव किए गए हैं। इन चार खिलाड़ियों को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया है।
आखिरी मैच में Team India के चार बदलाव
नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) मैदान पर एक या दो नहीं बल्कि चार बड़े बदलाव कर सकती है। दरअसल, टीम टी20 विश्व कप 2026 में एक भी मैच नहीं खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर को उप कप्तान अक्षर पटेल की जगह शामिल किया जा सकता है।
वहीं, ईशान को आराम देकर उनकी जगह संजू सैमसन को आजमाए जाने की उम्मीद है तो कुलदीप यादव को बाहर करके उनकी जगह अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को आराम देकर उनके स्थान पर मोहम्मद सिराज की वापसी करवाई जा सकती है। बता दें कि, कोच गौतम गंभीर ये फैसला आगामी सुपर-8 के मैचों को देखते हुए ले सकते हैं।
अभिषेक शर्मा से होगी फॉर्म में लौटने की उम्मीद
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय प्रशंसक और टीम प्रबंधन अभिषेक शर्मा से तूफानी पारियों की उम्मीद कर रहा था, लेकिन अभी तक दो मैचों में ये खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सका है। जहां संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार बने थे तो पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में वह चार गेंदों पर बिना स्कोर बनाए पवेलियन लौट गए थे।
हालांकि, नीदरलैंड्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, ताकि वह सुपर-8 मैचों से पहले अपना खोया हुआ फॉर्म वापस हासिल कर सके। बता दें कि, विश्व कप शुरू होने से पहले अभिषेक ने कई शानदार पारियां खेलीं थी, जो कि अब वह विश्व कप में बचे हुए मैचों में दोहराना चाहेंगे।
बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, 6 फीट लंबे 5 खिलाड़ियों को मिला मौका
संजू-सिराज की Team India में वापसी
भारतीय टीम (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन साल 2026 में एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेली पांच पारियों में केवल 46 रन बनाए थे। जबकि नामीबिया के खिलाफ मिले एकमात्र मौके पर वह 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।
लेकिन माना जा रहा है कि कोच गौतम गंभीर नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में ईशान को आराम देकर संजू को मौका दे सकते हैं तो बैक टू बैक दो मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह का भी नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना मुश्किल है। बुमराह को अंतिम लीग चरण मैच में आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है, जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।
Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद सिराज।
ऑफिशियल लिस्ट जारी: ये 5 टीमें कर चुकी क्वालीफाई, जबकि ये पांच हुईं टूर्नामेंट से बाहर
Tagged:
team india netherlands India vs Netherlands T20 World Cup 2026 India Playing XIऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर