2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD: वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा 15 सदस्यीय भारत का स्क्वाड! जानिए हर खिलाड़ी का नाम
Published - 27 Mar 2026, 04:17 PM | Updated - 27 Mar 2026, 04:20 PM
2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करने वाले हैं। यह पहला मौका होगा, जब जिम्बाब्वे और नामीबिया को आईसीसी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन टूर्नामेंट के अधिकांश मैचों को होस्ट साउथ अफ्रीका करेगा।
टीम इंडिया का लक्ष्य होगा कि साल 2011 के बाद वह पहली बार वनडे विश्व कप के खिताब को उठा सके। दरअसल, इससे पहले साल 2023 में भारत फाइनल में तो पहुंचा था, लेकिन ट्रॉफी उठाने से चूक गया था।
पर इस बार वह अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 की ट्रॉफी (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) को साउथ अफ्रीका में उठाना चाहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट में बीसीसीआई किन 15 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।
2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD: इन 15 खिलाड़ियों पर बीसीसीआई लगाएगी दांव!

1. शुभमन गिल:- आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में शुभमन गिल दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। एक तरफ जहां उनके कंधों पर टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। दूसरी तरफ उनको इस टूर्नामेंट (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। शुभमन ने भारत के लिए वनडे में अभी तक 61 मैचों में 55.71 की औसत से 2953 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है।
2. रोहित शर्मा:- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का यह आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट माना जा रहा है, जिसके बाद वह खुद से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। रोहित का हालिया प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता इस दिग्गज पर एक बार फिर भरोसा जता सकता है। वह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) में कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते दिखेंगे।
3. कोहली:- पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के हालिया प्रदर्शन को देखने के बाद उनका वनडे वर्ल्ड कप 2027 (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) खेलना अभी तक फिक्स माना जा रहा है।
साल 2026 में अभी तक इस दिग्गज बल्लेबाज ने 3 पारियों में 240 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। जबकि विराट कोहली वनडे क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज माने जाते हैं। ऐसे में इनका बिना विश्व कप में जाना ही असंभव लगता है।
4. श्रेयस अय्यर:- भारतीय टीम के दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारत के लिए टूर्नामेंट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। अय्यर वनडे टीम के उप कप्तान भी हैं, जिसके बाद उनका ये आईसीसी टूर्नामेंट (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) खेलना पक्का माना जा रहा है। बता दें कि, अभी तक अय्यर ने वनडे में नंबर चार पर बैटिंग करते हुए भारत के लिए 46 पारियों में 48.82 की औसत से 1953 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 13 अर्धशतक शामिल है।
5. केएल राहुल:- भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं। वह इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे और उनका सभी मैच खेलना पक्का है।
6. हार्दिक पंड्या:- भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बिना भारत के स्क्वाड की कल्पना भी करना व्यर्थ होगा। हार्दिक निचले क्रम में न सिर्फ अटैकिंग बल्लेबाजी लेकर आते हैं, बल्कि वह कप्तान को अपने कोटे के पूरे 10 ओवर भी निलाकर देते हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका की फास्ट बॉलिंग पिचों पर हार्दिक का रोल काफी अहम हो सकता है।
7. रवींद्र जडेजा:- टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस टूर्नामेंट (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) में खेलते नजर आ सकते हैं। जडेजा ने भारत के लिए 210 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2905 रन बनाने के अलावा 232 विकेट भी झटके हैं। ऐसे में चयनकर्ता अनुभव के तौर पर जडेजा को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड में जगह दे सकते हैं।
8. हर्षित राणा:- बीते कुछ महीनों में हर्षित राणा ने टीम इंडिया में अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जबकि कोच गौतम गंभीर का राणा पर यकीनन दिखाता है कि वह आने वाले समय में टीम इंडिया के सुपर स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं। यही कारण है कि हर्षित राणा भारत के लिए वनडे विश्व कप 2027 (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) में एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलते नजर आ सकते है।
9. अर्शदीप सिंह:- साउथ अफ्रीका में आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में चयनकर्ता स्पिनरों से ज्यादा फास्ट बॉलिंग को प्राथमिकता दे सकते हैं, जिसके चलते बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) के स्क्वाड में जगह मिल सकती है। बता दें कि, अर्शदीप ने भारत के लिए अभी तक खेले 15 वनडे मैचों की 14 पारियों में 25 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.38 का था। वह नई गेंद से शानदार भूमिका निभा सकते हैं।
10. जसप्रीत बुमराह:- भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है और आईपीएल 2026 के बाद वह टी20 प्रारूप से लगभग दूरियां बना लेंगे, ताकि वनडे विश्व कप तक वह पूरी तरह से फिट रहे। साथ ही खबरें हैं कि बीसीसीआई बुमराह के वर्क लोड को मैनेज करने के लिए अभी से जुट चुकी है।
11. कुलदीप यादव:- बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बतौर स्पिनर चयन समिति की पहली पसंद हो सकते हैं। इतने वर्षों बाद भी इस खिलाड़ी को पढ़ना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है और यही वजह कि इस मुश्किल समय में कुलदीप अपने कप्तान को विकेट निकाकर देते हैं। 31 वर्षींय कुलदीप ने अभी तक खेले 120 वनडे मैचों में 194 विकेट लिए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस प्रारूप में भारत के लिए कितने अहम गेंदबाज होंगे।
12. अक्षर पटेल:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मुख्य चयन समिति वनडे वर्ल्ड कप 2026 के लिए बैकअप स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल को मौका दे सकती है। दरअसल, जडेजा और अक्षर एक तरह से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं। साथ ही दोनों खिलाड़ियों के पास इस प्रारूप में खेलने का लंबा अनुभव है, जो कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के काफी काम आ सकता है।
श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने, हर्षित-अय्यर की वापसी, रिंकू-सिराज बाहर
13. संजू सैमसन:- संजू सैमसन का नाम इस लिस्ट में थोड़ा चौंकाने वाला है, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता यकीनन बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मौका दे सकते हैं।
संजू ने भारत के लिए अभी तक सिर्फ 16 वनडे खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 56.66 की औसत के साथ 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक ठोके हैं। खास बात ये है कि संजू का यह शतक साउथ अफ्रीका में आया था, जहां पर वर्ल्ड कप 2027 (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) के सबसे अधिक मैच खेले जाएंगे।
14. मोहम्मद सिराज:- साउथ अफ्रीका की तेज पिचों (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) को देखते हुए चयनकर्ता मोहम्मद सिराज को भी स्क्वाड के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना कर सकते हैं। बता दें कि, सिराज ने भारत के लिए 50 वनडे मैचों में 76 विकेट लिए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों में वह 6 विकेट चटका चुके हैं।
15. यशस्वी जायसवाल:- स्क्वाड की लिस्ट में आखिरी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिनको बैकअप ओपनर (2027 TEAM INDIA WORLD CUP SQUAD) के तौर पर खिलाया जा सकता है। जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 116 रन की पारी खेली थी।
जबकि अभी तक खेले 4 वनडे में वह 171 रन बना चुके हैं। वहीं, 39 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 51.35 की औसत से 1746 रन दर्ज है, जिसमें 6 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। हालांकि, ओपनिंग बैकअप के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी सबसे आगे हैं।
TEAM INDIA 2028 OLYMPIC SQUAD: ओलंपिक में कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया, इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर