साल 2026 में 6 ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, गिल(कप्तान), अय्यर(उपकप्तान), केएल, रोहित, कोहली....

Published - 01 Jan 2026, 03:22 PM | Updated - 02 Jan 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय वनडे टीम को साल 2026 में कुल छह एकदिवसीय श्रृंखलाओं में हिस्सा लेना है। इस साल भारतीय टीम को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान के खिलाफ कुल छह वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम इंडिया (Team India) का पूरा स्क्वाड सामने आ गया है।

इस सीरीज में जहां कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का चयन पक्का है तो उप कप्तान के लिए श्रेयस अय्यर का चयन किया जा सकता है। वहीं, इन सीरीज में केएल, रोहित और कोहली को भी मौका मिल सकता है।

शुभमन-अय्यर को मिला मौका!

भारतीय टीम 11 जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से साल 2026 की धमाकेदार शुरुआत करेगी। इस साल भारतीय टीम को कुल 6 वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें शुभमन गिल का कप्तान बने रहना फिक्स माना जा रहा है।

अगर इस पूरे शुभमन गिल फिट रहते हैं तो वहीं भारतीय टीम (Team India) की अगुवाई करेंगे। जबकि श्रेयस अय्यर को पूरी एकदिवसीय सीरीज में उप कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में श्रेयस का खेलना संदिग्ध है, क्योंकि अभी तक वह पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं।

केएल, रोहित, कोहली खेलेंगे सारे मैच

भारत की वनडे टीम में केएल राहुल को बतौर प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज चुना जा सकता है। जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस साल होने वाले सभी मैचों में हिस्सा बन सकते हैं।

बता दें कि, साल 2025 में रोहित और विराट कोहली का बल्ला वनडे प्रारूप में जमकर बरसा था और यही कारण है कि चयनकर्ता उन्हें इस पूरे साल मौका दे सकते हैं। बता दें कि, रोहित और विराट टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं और इसी के चलते उन्हें स्क्वाड में चुना जा सकता है।

3 खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में बेंच पर ही बैठेंगे, इन्हें इलेवन में मौका मिलना बेहद मुश्किल

कुल 18 वनडे खेलेगा भारत

भारतीय टीम को साल 2026 में कुल 18 वनडे मैच खेलने हैं। टीम इंडिया (Team India) साल 2026 में पहली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद जून 2026 में अफगानिस्तान, जुलाई 2026 में इंग्लैंड, सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज, अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड और दिसंबर में श्रीलंका से भारतीय टीम का सामना होगा। यह सभी छह सीरीज में टीम इंडिया (Team India) 3-3 मैच खेलेगी। जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को छोड़कर सभी मैच भारतीय सरजमीं पर खेले जाएंगे।

Team India का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं चले ये 2 खिलाड़ी, तो कोच गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से निकाल देंगे बाहर

Tagged:

team india kl rahul Rohit Sharma cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

18 वनडे मैच।

दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com