6,6,6,6,6,6,6.....16 चौके 15 छक्के, वैभव सूर्यवंशी का विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में कोहराम, 14 साल की उम्र में खेली 190 रन की पारी

Published - 24 Dec 2025, 11:46 AM | Updated - 24 Dec 2025, 11:52 AM

Vaibhav Suryavanshi

भारतीय क्रिकेट में हर कुछ सालों में कोई न कोई ऐसा नाम उभरता है, जो अपनी उम्र से कहीं आगे का खेल दिखाकर सबको चौंका देता है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब महज़ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने वनडे क्रिकेट में ऐसी पारी खेल दी, जिसने रिकॉर्ड बुक को हिला दिया।

घरेलू क्रिकेट जैसे बड़े मंच पर 190 रन की तूफानी पारी, वो भी 16 चौकों और 15 छक्कों के साथ, किसी अनुभवी अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ के लिए भी आसान नहीं होती। लेकिन वैभव ने यह कर दिखाया और भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपर टैलेंट दे दिया।

14 साल की उम्र में ऐतिहासिक 190 रन की पारी

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए गेंदबाज़ों पर कहर बरपा दिया। उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 226 से भी ज्यादा का रहा।

इस विस्फोटक पारी में 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया। इतनी कम उम्र में इस स्तर की मैच अवेयरनेस, शॉट सिलेक्शन और पावर हिटिंग ने चयनकर्ताओं और क्रिकेट विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया।

लिस्ट-ए क्रिकेट में Vaibhav Suryavanshi ने रचे कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने लिस्ट-ए क्रिकेट में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह सबसे कम उम्र में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

उन्होंने सबसे कम गेंदों में 150 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, इस मामले में उन्होंने एबी डिविलियर्स जैसे महान बल्लेबाज़ को भी पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा, 14 साल की उम्र में लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया तक का सपना

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पहले ही आईपीएल , अंडर-19 क्रिकेट, इंडिया ए और घरेलू टूर्नामेंटों में अपने प्रदर्शन से पहचान बना चुके हैं। उनकी बल्लेबाज़ी में आधुनिक क्रिकेट की झलक साफ दिखाई देती है, जहां वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ परिस्थितियों के अनुसार खेलना भी जानते हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेली गई यह पारी उनके करियर का टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि अगर वह इसी तरह फिटनेस और तकनीक पर काम करते रहे, तो आने वाले सालों में भारतीय टीम के लिए यह नाम बहुत बड़ी उम्मीद बन सकता है।

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीगेंदें
जेक फ्रेजर-मैकगर्क29
एबी डिविलियर्स31
अनमोलप्रीत सिंह35
कोरी एंडरसन36
वैभव सूर्यवंशी36

ये भी पढ़े : दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का किया ऐलान, हर बड़े मुकाबले में रन बनाने वाले खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी


Tagged:

team india cricket news Vaibhav Suryavanshi Vijay Hazare Trophy 2025-26
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com