15 की उम्र, 25 जैसा पावर! जानें क्या हैं वैभव सूर्यवंशी का DIET प्लान? दूध, प्रोटीन या कुछ और
Published - 11 Apr 2026, 10:39 AM | Updated - 11 Apr 2026, 10:47 AM
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम हर किसी की जुबान पर है और वो नाम है वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान करने वाले वैभव की ताकत का राज उनकी कड़ी ट्रेनिंग और सटीक डाइट प्लान में छिपा है।
लोग अक्सर हैरान होते हैं कि इतनी कम उम्र में उनके शॉट में इतनी पावर कैसे आती है। आईए जानते हैं बीती रात आरसीबी को धूल चटाने वाले वैभव की खास डाईट के बारे में।
Vaibhav Sooryavanshi को ये खाना पसंद

एक युवा एथलीट के रूप में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी डाइट को लेकर बेहद अनुशासित रहते हैं। खेल के मैदान पर लंबी पारियां खेलने के लिए उन्हें उच्च कार्बोहाइड्रेट और संतुलित प्रोटीन की आवश्यकता होती है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव के आहार में घर का बना शुद्ध खाना प्राथमिकता पर रहता है।
वह अपनी डाइट में दूध और दही जैसे डेयरी उत्पादों को काफी महत्व देते हैं, हालांकि उनके सीनीयर खिलाड़ी का कहना है कि उसे मटन खाना बहुत पसंद है। लेकिन हाल ही में वैभव ने खुद खुलासा किया था की वे फिलहाल इसे खाना छोड़ दिया है।
इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं। एक उभरते हुए क्रिकेटर के लिए जंक फूड से दूरी बनाना सबसे बड़ी चुनौती होती है, जिसे वैभव बखूबी निभाते हैं। वैसे आपको बता दें वैभव जंक फूड खेने में माहिर थे।
ट्रेनिंग सेशन के दौरान वह खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी और इलेक्ट्रोल का उपयोग करते हैं। उनकी पावर हिटिंग के पीछे लीन प्रोटीन जैसे कि दालें, पनीर और उबले हुए अंडे का बड़ा हाथ है, जो उनकी मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं।
आरसीबी के खिलाफ खेला 78 रनों की पारी
आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जो किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने महज 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली।
उनकी इस पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की और मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। अपनी इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 7 गगनचुंबी छक्के और 8 शानदार चौके जड़े।
उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 15 गेंदों में पूरा कर लिया था, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी पहले मुकाबले में 15 गेंदों में पचासा जड़ा था।
इस पारी ने साबित कर दिया कि वैभव केवल उम्र में छोटे हैं, लेकिन उनके हौसले और उनकी बल्लेबाजी की समझ किसी भी दिग्गज खिलाड़ी से कम नहीं है। ध्रुव जुरेल के साथ उनकी साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह राजस्थान की तरफ मोड़ दिया।
राजस्थान ने आरसीबी को हराया
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की आक्रामक शुरुआत की बदौलत मैच को 18वें ओवर में ही खत्म कर दिया।
इस जीत के साथ राजस्थान की टीम टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए हुए है। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने पावरप्ले के दौरान 97 रन पर 1 विकेट का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया।
वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने 81 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुँचाया। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस प्रदर्शन ने राजस्थान के खेमे में उत्साह भर दिया है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में पहुँच गई है।
Tagged:
RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर