अंग्रेजों के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, 7 ऑलराउंडर शामिल, जायसवाल-अय्यर की वापसी

Published - 25 Dec 2025, 03:01 PM | Updated - 26 Dec 2025, 01:01 PM

Team India

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ जीतने के बाद भारतीय टीम (Team India) अब इंग्लैंड के खिलाफ अगली सीरीज़ के लिए तैयार है।

बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए लगभग 15 खिलाड़ियों की टीम तय कर ली है। इस स्क्वाड में जायसवाल-अय्यर की वापसी समेत टीम में 7 ऑलराउंडर्स को भी शामिल हैं।

इस टी20 सीरीज़ का पूरा शेड्यूल भी जारी हो चुका है। इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2–2 से बराबर रही थी। अब टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) इंग्लैंड के खिलाफ फिर से अपनी ताकत दिखाने उतरेगी।

सूर्या होंगे Team India के कप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है। वह पहले से ही भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं और इंग्लैंड जैसे कठिन दौरे के लिए उन्हें एक भरोसेमंद विकल्प माना जा रहा है।

साल 2025 में सूर्यकुमार यादव का बल्लेबाज़ी प्रदर्शन खास नहीं रहा और 19 टी20 मैचों में वह सिर्फ 218 रन ही बना सके, जिसमें कोई अर्धशतक शामिल नहीं था। हालांकि बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

उनकी अगुवाई में भारत ने 39 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 30 जीत हासिल की हैं और टीम ने अब तक एक भी टी20 सीरीज़ नहीं गंवाई है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनसे इसी शानदार रिकॉर्ड को जारी रखने की उम्मीद होगी।

सात ऑलराउंडर्स को मिली जगह

टी20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया (Team India) ने संतुलित स्क्वाड चुना है, जिसमें सात ऑलराउंडर्स शामिल हैं। हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान देते हैं।

अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के साथ ज़रूरत पड़ने पर पार्ट-टाइम गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं, जबकि हर्षित राणा को गेंदबाज़ी ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम इंडिया को बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में मजबूती मिलेगी।

जायसवाल–अय्यर की वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया (Team India) में यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी हाल के समय में टी20 टीम से बाहर थे, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया है।

यशस्वी जायसवाल अपनी आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में तेज़ रन बनाने की क्षमता रखते हैं। वहीं श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर को मज़बूती देते हैं और दबाव में जिम्मेदारी से खेलने के लिए पहचाने जाते हैं।

इन दोनों की वापसी से टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी और भी संतुलित और मजबूत नज़र आ रही है।

कब होगी सीरीज़?

भारत (Team India) और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ अगले साल खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई 2026 से होगी। मुकाबले डरहम, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में आयोजित किए जाएंगे, जबकि आखिरी टी20 मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा।

यह सीरीज़ काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है, जहां एक ओर मौजूदा टी20 चैंपियन टीम इंडिया (Team India) होगी, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड की आक्रामक टीम। ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मैच और चौकों-छक्कों की भरमार देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े : वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख भावुक हुए शशि थरूर, सीनियर टीम इंडिया में जगह देने की उठाई मांग

Tagged:

team india shreyas iyer yashasvi jaiswal Ind vs Eng
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com