श्रीलंका के साथ ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, 8 बैचलर खिलाड़ियों को मौका

Published - 26 Dec 2025, 11:40 AM | Updated - 26 Dec 2025, 01:08 PM

Team India

Team India: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया सामने आ चुकी है। काफी लंबे समय बाद श्रीलंका भारत का दौरा करने वाली है, क्योंकि इससे पहले साल 2024 में भारतीय टीम ने श्रीलंका का एकदिवसीय दौरा किया था, जहां पर भारत को 27 साल बाद श्रृंखला से हाथ धोना पड़ा था।

मगर इस बार वह श्रीलंकाई टीम से अपनी पुरानी हार का बदला लेना चाहेगी। खास बात यह है कि इस सीरीज में भारत (Team India) एक नए कप्तान के अंडर मैदान पर उतरेगी, जो पहली बार श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करता नजर आएगा। वहीं, सीरीज में चयनकर्ता 8 बैचलर खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं।

ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का चयन किया जा सकता है। शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार एकदिवसीय टीम (Team India) का कप्तान बनाया गया था।

गिल ने रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था और वह पहली बार श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि, गिल ने अभी तक श्रीलंका के खिलाफ वनडे प्रारूप में कप्तानी नहीं की है, ऐसे में वह पहली बार श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बतौर कप्तान खेलने वाले हैं। जबकि उनका लक्ष्य भारत (Team India) को ट्रॉफी जिताने पर होगा।

8 बैचलर प्लेयर्स को मिली स्क्वाड में जगह

भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ता तीन या चार नहीं बल्कि पूरे आठ बैचलर प्लेयर्स को स्क्वाड में मौका दे सकते हैं। इस लिस्ट में कप्तान शुभमन गिल, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों ने काफी कम समय में टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में अपनी जगह को पुख्ता कर लिया है और यही कारण है कि चयनकर्ता श्रीलंका के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। हालांकि, इसमें कई प्लेयर्स ऐसे भी होंगे, जो पहले भी श्रीलंका के खिलाफ खेल चुके हैं तो कुछ पहली बार श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेंगे।

11 तारीख से होने वाली ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने, रोहित, कोहली, ईशान, अक्षर, चक्रवर्ती....

कब खेलेगी जाएगी सीरीज?

भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का रोमांच देखने के लिए प्रशंसकों को कम से कम एक साल का इंतजार करना होगा, क्योंकि यह सीरीज अगले साल दिसंबर 2026 में खेली जाएगी। अभी तक मैचों की तारीख और मैदानों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में वनडे सीरीज की शुरुआत हो सकती है।

वनडे सीरीज के अलावा भारत (Team India) और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। यानी फैंस को अगले साल दिसंबर में क्रिकेट का रोमांच खूब देखने को मिलेगा।

श्रीलंका के खिलाफ Team India का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (उप-कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, MI-CSK-RCB के 3-3 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

shubman gill team india India vs Sri Lanka odi series
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दिसंबर 2026 में।

शुभमन गिल।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com