न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, MI-CSK-RCB के 3-3 खिलाड़ियों को मौका

Published - 26 Dec 2025, 10:47 AM | Updated - 26 Dec 2025, 01:06 PM

Team India

Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी 2026 से हो रही है। इस श्रृंखला में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया (Team India) के 15 खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं।

खास बात यह है कि इस बार स्क्वाड में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले तीन-तीन प्लेयर्स को मौका मिल सकता है तो कई स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है। वहीं, इस सीरीज में भारतीय टीम (Team India) का कप्तान बदलना भी फिक्स माना जा रहा है।

आरसीबी के तीन खिलाड़ियों को मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दल से 3 खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका दिया जा सकता है। इसमें सबसे पहला नाम विराट कोहली का है, जो कि साल 2008 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं और विराट का फॉर्म कमाल का चल रहा है।

किंग कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक ठोका था, जिसके बाद उनका चुना कंफर्म माना जा रहा है। वहीं, आरसीबी के दो पूर्व खिलाड़ी, वाशिंगटन सुंदर और केएल राहुल का चयन भी इस सीरीज में तय माना जा रहा है।

जहां सुदंर स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे तो केएल राहुल विकेटकीपर के साथ-साथ उप कप्तान के किरदार में नजर आ सकते हैं। बता दें कि, यह सीरीज भारत (Team India) के लिहाज से काफी अहम रहने वाली है।

MI-CSK के प्लेयर्स को मौका

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के तीन-तीन प्लेयर्स को मौका दिया गया है। जहां मुंबई के स्क्वाड से रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह का चयन किया गया है।

रोहित ने अफ्रीका के खिलाफ आखिरी सीरीज में दो अर्धशतक ठोके थे तो बुमराह ने भारत (Team India) के लिए साल 2023 के बाद से वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन इस बार उनकी वापसी हो सकती है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पूर्व ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे का चयन किया जा सकता है जो कि न सिर्फ गेंदबाजी में असरदार हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की काबिलियत भी रखते हैं।

कब खेली जाएगी सीरीज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का शुभआरंभ 11 जनवरी 2026 को हो रहा है। सीरीज का पहला मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद कारवां 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पहुंचेगा, जहां पर प्रशंसकों को ये धमाकेदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

वहीं, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। बता दें कि, यह सीरीज भारत (Team India) के लिए काफी अहम होने वाली है, क्योंकि इस सीरीज के साथ युवा कप्तान शुभमन गिल वनडे प्रारूप में पहली बार भारत में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की B टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज, जायसवाल, अय्यर, पंत, केएल.....

Team India का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (उप-कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

11 तारीख से होने वाली ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने, रोहित, कोहली, ईशान, अक्षर, चक्रवर्ती....

Disclaimer: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

team india mi cricket news INDIA VS NEW ZEALAND
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

11 जनवरी 2026 को।

18 जनवरी को इंदौर में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com