सेमीफाइनल-फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, MI का खिलाड़ी कप्तान DC का उपकप्तान

Published - 04 Mar 2026, 04:05 PM | Updated - 05 Mar 2026, 01:04 PM

Team India

Team India : टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच बड़ा मुकाबला होने जा रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इस सेमीफाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम (Team India) का ऐलान हो चुका है, जिसमें मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी टीम का कप्तान है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी उपकप्तान बनाया गया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच यह सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिला है मौका ?

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की कमान मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर सूर्या पर भरोसा जताया है, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी काफी प्रभावशाली रही है।

सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप के दौरान कई मुश्किल परिस्थितियों में टीम का शानदार तरीके से नेतृत्व किया है। उनके रणनीतिक फैसले और मैदान पर आक्रामक सोच टीम इंडिया के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई हैं। यही वजह है कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी टीम की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही रहने वाली है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की उपकप्तानी दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सौंपी गई है। टीम मैनेजमेंट ने उनके अनुभव और शानदार फॉर्म को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी है।

अक्षर पटेल पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम योगदान देने की क्षमता रखता है। मिडिल ओवरों में उनकी किफायती गेंदबाजी और जरूरत पड़ने पर तेज रन बनाने की क्षमता उन्हें टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है।

इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

एक समय टीम इंडिया (Team India) ने सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन संजू ने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें सेमीफाइनल के लिए भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को भी स्क्वाड में बरकरार रखा गया है।

इसके अलावा टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा को भी मौका दिया गया है, जो अपने दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में इन सभी खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, क्योंकि टीम इंडिया (Team India) की नजरें फाइनल में जगह बनाने पर टिकी होंगी।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ Team India का स्क्वाड :

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा।

ये भी पढ़े : इधर टीम इंडिया को खेलना है सेमीफाइनल, उधर भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

Tagged:

team india Ind vs Eng cricket news T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

5 मार्च
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com