न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान, सूर्या(कप्तान), अभिषेक, संजू, बुमराह.....
Table of Contents
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है और भारतीय टीम (Team India) ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 3–1 से अपने नाम कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम (Team India) ने 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरी कोशिश के बावजूद 201 रन ही बना सकी और मुकाबला भारत के पक्ष में चला गया।
अब भारतीय टीम (Team India) जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस सीरीज के लिए किन-किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है।
सूर्यकुमार यादव बने कप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले भी कई बड़ी सफलताएँ हासिल की हैं।
कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव भारत (Team India) को एशिया कप 2025 का खिताब दिला चुके हैं और उनकी अगुआई में टीम ने घर में दक्षिण अफ्रीका को T20 सीरीज़ में 3–1 से हराया था। अब तक वह 39 T20I मैचों में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं, जिसमें टीम ने 30 जीत दर्ज की हैं। उनका 84% विन रेट उन्हें भारत के सबसे कामयाब T20 कप्तानों में शामिल करता है।
खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आज तक कोई T20 सीरीज़ नहीं गंवाई है।
गिल समेत इन खिलाड़ियों को मिली टीम इंडिया में जगह
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वॉड घोषित कर दिया गया है। इस स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह जैसे अहम खिलाड़ियों को जगह दी गई है। लेकिन स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल टीम में जगह बनाने में नाकाम रहें. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया है.
चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है, जिससे टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आक्रामक और मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी Team India
जनवरी 2026 में टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी और मुकाबले नागपुर, रायपुर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। सभी मैच शाम 7 बजे (भारतीय समय) से शुरू होंगे। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए 2026 की अहम शुरुआत मानी जा रही है और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड इस प्रकार हैं :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)
ये भी पढ़े : 25 करोड़ नहीं सिर्फ 9.74 करोड़ रूपये घर को लेकर जायेंगे कैमरन ग्रीन, जानें उनकी नीलामी की रकम का पूरा समीकरण