ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित, मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी को मिली कमान
Published - 24 Jan 2026, 03:44 PM | Updated - 24 Jan 2026, 03:49 PM
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) आगामी 6 मार्च से 9 मार्च तक पर्थ टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंडिया विमेंस ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में टेस्ट मुकाबला खेलेगी जिसको लेकर विमेंस सेलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्य स्क्वाड की घोषणा कर दी है और खिलाड़ियों को उसके लिए अभी से तैयार करना शुरू कर दिया है। इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय महिला टीम को व्हाइट गेंद सीरीज भी खेलना है। आपको बता दें टीम की कमान संभालने वाली कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस की यह धाकड़ खिलाड़ी है।
टीम इंडिया की कमान संभालेगी हरमनप्रीत
भारतीय महिला टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचने में कामयाब रही। इस जीत के बाद महिला टीम की खिलाड़ियों को पैसे का अंबार लग गया। भारतीय टीम (Team India) अब ऑस्ट्रेलिया के साथ एक टेस्ट मैच खेलने वाली है जिसका कमान कोई और नहीं बल्कि विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर है। फिलहाल भारतीय महिला टीम की तीनों प्रारूप की जिम्मेदारी हरमनप्रीत संभाल रही है।
इस दौरे पर भारतीय टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। भारतीय महिला टीम लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है जिसके बाद से कयास लगाया जा रहा है भारतीय टीम वहां भी अपना जलवा बिखेरेगी। हालांकि हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम कुछ अच्छे प्रदर्शन से नहीं गुजर रही है। एमआईडब्ल्यू पांच में से केवल दो मुकाबला जीतने में कामयाब रही है। हालांकि अभी एमआई रेस में बनी हुई है।
वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले, VIDEO ने मचाया तहलका
Team India की उप कप्तानी संभालेगी मंधाना
टीम इंडिया (Team India) की उप कप्तान स्मृति हाल ही में अपनी शादी के टूटने को लेकर काफी चर्चा में थी। इस खबर के बाद से फैंस भी काफी निराश थे लेकिन स्मृति मंधाना ने अपने जीवन के खराब अध्याय को पीछे छोड़ते हुए मैदान पर शानदार वापसी की है। स्मृति फिलहाल आरसीबी विमेंस की कप्तानी संभाल रही है जिसमें आरसीबी ने लगातार पांच मैच जीतकर टीम को सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचा दिया है।
स्मृति की इस खतरनाक वापसी को देखकर ऐसा लग रहा जैसे उनके जीवन में कभी कुछ हुआ ही नहीं। डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन में मंधाना शतक बनाने से भी चूक गईं हालांकि उनकी उस पारी ने बहुत सुर्खियां बटोरी जो टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया था। अब स्मृति आगे टीम इंडिया (Team India) को पर्थ टेस्ट में जिताने के लिए कदम बढ़ाएगी और भारत को बतौर उप-कप्तान लीड करेंगी।
Team India स्क्वाड टेस्ट के लिए
भारतीय महिला टीम सेलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की जिसमें कप्तानी का जिम्मा हरमनप्रीत के हाथों सौंपा गया है। जबकि स्मृति मंधाना उप कप्तान की जिम्मेदारी संभालेगी। वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में स्पिनर वैष्णवी शर्मा को पहली बार मौका दिया है।
बल्लेबाजी की कमान जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा और अमनजोत कौर संभालने वाली हैं वहीं टीम में ऋचा घोष और उमा छेत्री विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में दिखने वाली हैं। जबकि ऑलराउंडर रोल दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और अमनजोत कौर निभाने वाली हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यह मिश्रण दिखाता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए परफेक्ट टीम का चयन हुआ है।
टीम इंडिया (Team India) स्क्वाड:
हरमनप्रीत कौर [कप्तान], स्मृति मंधाना [उप- कप्तान], शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष [विकेटकीपर], उमा छेत्री [विकेटकीपर], प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे।
चेन्नई सुपर किंग्स के 14.2 करोड़ रूपये में फिरा पानी, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे सीजन से होगा बाहर
Here's a look at #TeamIndia's squad for the Only Test against Australia in Perth 🙌#AUSvIND pic.twitter.com/I6mYnV3wdN
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 24, 2026
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर