एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम फिक्स, 35 वर्षीय खिलाड़ी, तो 7 युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 11 Apr 2026, 08:29 AM | Updated - 11 Apr 2026, 08:33 AM

Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के संभावित स्क्वॉड को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम लगभग तय मानी जा रही है, जिसमें अनुभव और युवा जोश का शानदार संतुलन देखने को मिलेगा।

चयनकर्ताओं ने इस बार भविष्य को ध्यान में रखते हुए 7 युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है, जबकि टीम में एक 35 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है, जो अपनी लीडरशिप और अनुभव से टीम को मजबूती देगा।

एशियन गेम्स (Asian Games 2026) जैसे बड़े मंच पर यह मिश्रण भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जहां युवा खिलाड़ी खुद को साबित करने का सुनहरा मौका पाएंगे और सीनियर खिलाड़ी टीम को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका ?

35 वर्षीय खिलाड़ी को मिली टीम इंडिया की कमान

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भारतीय टीम की कमान 35 वर्षीय स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है। टी20 फॉर्मेट में वह पहले से ही टीम इंडिया के नियमित कप्तान हैं और उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो सूर्यकुमार यादव ने 52 मैचों में कप्तानी करते हुए 42 जीत दिलाई हैं, जबकि सिर्फ 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और 2 मैच बेनतीजा रहे हैं , यानी उनका जीत प्रतिशत करीब 80.77% है।

सबसे खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में भारत अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारा है, जो उनके नेतृत्व कौशल को साफ दर्शाता है।

इसके अलावा उन्होंने एशिया कप टी20 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाकर खुद को बड़े टूर्नामेंट का भरोसेमंद कप्तान साबित किया है। ऐसे में एशियन गेम्स (Asian Games 2026) जैसे बड़े मंच पर भी उनसे इसी तरह के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Asian Games 2026 के लिए 7 युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए चुनी जा रही टीम में इस बार युवाओं पर खास भरोसा जताया गया है। चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 7 युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी, समीर रिज़वी, आकिब नबी, प्रियांश आर्य, मयंक यादव, नमन धीर और आवेश खान जैसे नाम शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों ने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। वैभव सूर्यवंशी और समीर रिज़वी जैसे युवा बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं प्रियांश आर्य ने भी लगातार रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

दूसरी ओर, मयंक यादव अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से पहले ही चर्चा में आ चुके हैं, जबकि आवेश खान के पास इंटरनेशनल अनुभव होने के साथ डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता है।

इसके अलावा आकिब नबी और नमन धीर जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इन सभी युवाओं को एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर मौका देना न सिर्फ टीम इंडिया के भविष्य की तैयारी का हिस्सा है, बल्कि यह खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर भी होगा।

नागोया-आइची में होगा क्रिकेट का रोमांच

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नागोया और आइची प्रांत में किया जाएगा। इस बार क्रिकेट मुकाबलों के लिए जापान में खास तौर पर नए स्टेडियम तैयार किए गए हैं, जो इस खेल के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

नागोया के पास निशिन में बनाया गया नया मैदान पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरुष टी20 मैचों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा सानो स्थित जापान क्रिकेट एसोसिएशन का मुख्यालय भी मुकाबलों के आयोजन का अहम केंद्र रहेगा, जिससे पूरे टूर्नामेंट का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

Asian Games 2026 के लिए Team India का स्क्वॉड इस प्रकार हैं :

सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , वैभव सूर्यवंशी , समीर रिज़वी , आकिब नबी , प्रियांश आर्य , मयंक यादव , नमन धीर और आवेश खान , आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, रवि बिश्नोई, शाहबाज़ अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, यश ठाकुर

ये भी पढ़े : मुकुल चौधरी की टीम इंडिया में एंट्री पर कोच का बड़ा दावा, कहा: “वो भारत का प्रतिनिधित्व करेगा”

Disclaimer: एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

team india Suryakumar Yadav cricket news Asian Games 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com