2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 12 टीमों ने कर लिया क्वालीफाई, टीम इंडिया समेत इन देशों को मिला मौका

Published - 19 Feb 2026, 09:49 AM | Updated - 19 Feb 2026, 10:28 AM

2028 T20 World Cup
2028 T20 World Cup: आईसीसी मेंस 2026 वर्ल्ड कप चल रहा है. जिसमें सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों ने 2028 संस्करण के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन कर लिया है. बता दें कि अगला टी20 विश्प कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा. नीदरलैंड को हराकर भारत पहले ही इस लिस्ट में शामिल हो गया था.

अब बुधवार को पाकिस्तान भी नामीबीया से जीतकर आखिरी टीम बन गई. चलिए तो आगे जानते हैं कि उन 12 टीमों के बारे में जिन्होंने 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है.

2028 T20 World Cup के लिए किन 12 टीमों ने किया क्वालीफाई?

2028 T20 World Cup
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में उन 12 टीमों के नाम तय हो गए हैं, जो कि 2028 T20 World Cup में टूर्नामेंट का हिस्सा होगी. ICC ने खुद इन टीमों के नाम का ऐलान किया है. International Cricket Council ने यह लिस्ट जारी की है. जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, आयरलैंड, बांग्लादेश जैसे टीमें शामिल है. हालांकि, 8 टीमों की किस्मत रीजनल क्वालिफायर राउंड से तय होगी.

बांग्लादेश ने भी 2028 T20 World Cup में बनाई जगह

हालांकि, बांग्लादेश जैसी टीम ने भी 2028 टी20 वर्ल्ड कप (2028 T20 World Cup) में जगह बना ली है. जबकि BCB ने भारत में असुरक्षा का हवाला देते हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से मना कर दिया था. उनका कहना था कि, टूर्नामेंट में उनके मुकाबला भारत से शिफ्ट क दिया जाए. सभी मैच श्रीलंका में आयोजित हो.

लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश की अपील को खारिज कर दिया. लिहाजा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापिस ले लिया. उनकी जगह स्कॉटलैंड को खेलने का मौका दिया गया.

क्या भारत-पाकिस्तान का फिर होगा मैच?

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने के बाद टीमों के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टक्कर शुरू होगी. टूर्नामेंट का दूसरा स्टेज 21 फरवरी शनिवार से स्टार्ट होगा. अब फैंस को वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़त का बेसब्री से इंतजार है.

हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों को जानकर यह झटका लगेगा कि सुपर-8 में दोनों टीमों का मुकाबला नहीं होगा. क्योंकि, ICC ने पहले से ही टीमों की सीडिंग तय की हुई है. जिसके आधार पर चारों ग्रुप में से टॉप करने वाली ही 2 टीमें आगे जाएगी. जिनके बीच सेमीफाइल खेला जाएगा.


Tagged:

2028 T20 World Cup
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, आयरलैंड, बांग्लादेश
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com