टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद एशियन गेम्स के लिए कंफर्म हुए 12 नाम, 3 खिलाड़ियों के लिए इन 6 प्लेयर पर चर्चा
Published - 19 Mar 2026, 03:48 PM | Updated - 19 Mar 2026, 03:55 PM
Table of Contents
Asian Games: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के खिताब पर कब्जा किया था। इस जीत के बाद टीम इंडिया विश्व की पहली टीम बनी है, जिसने सर्वाधिक तीन बार टी20 मेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
लेकिन इस खिताब के बाद भारत की नजर इसी साल होने वाले एशियन गेम्स (Asian Games) में स्वर्ण पदक जीतने पर होगी, जिसके लिए 12 खिलाड़ियों के नाम कंफर्म हो चुके हैं, लेकिन तीन खिलाड़ियों के स्थान पर अभी छह दावेदारों के नामों पर चर्चा हो रही है। बता दें कि, एशियाई खेल 2026 में क्रिकेट के मैच 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे, जो कि टी20 प्रारूप में होगा।
Asian Games के लिए कंफर्म हुए 12 नाम
भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 के खिताब पर कब्जा किया है, जिसके कारण एशियाई खेल 2026 में अधिक बदलावों की संभावनाएं बेहद कम हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हीं प्लेयर्स पर दांव लगा सकते हैं, जिनके दम पर भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया था।
इसमें कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव और उप कप्तानी के लिए अक्षर पटेल का चयन किया जा सकता है। जबकि इनके अलावा अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव भी एशियन गेम्स (Asian Games) में खेलते नजर आ सकते हैं।
3 खिलाड़ियों के लिए इन 6 प्लेयर पर चर्चा
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 में मोहम्मद सिराज को केवल एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे। लेकिन एशियाई खेलों में सिराज का खेलना मुश्किल है। उनके स्थान पर हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में दो दावेदार पहले से मौजूद हैं।
वहीं, रिंकू सिंह के स्थान के लिए शुभमन गिल और जितेश शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है तो वाशिंगटन सुंदर के खराब प्रदर्शन के बाद उनकी जगह रवि बिश्नोई या शाहबाद अहमद में किसी एक को खिलाया जा सकता है। बता दें कि, इन छह प्लेयर्स में किन्हीं तीन को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति जापान के लिए रवाना कर सकती है।
चौथी बार पिता बना टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी, दूसरी बीवी के साथ कर लिया तीसरा बच्चा
जापान करेगा Asian Games की मेजबानी
एशियाई खेलों (Asian Games) के नए सत्र की मेजबानी जापान को सौंपी गई है। एशिया के खेलों का महाकुंभ जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 41 खेलों का आयोजन होगा, जिसमें क्रिकेट का खेल भी शामिल है। क्रिकेट में 10 पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी तो महिला क्रिकेट की 8 टीमें प्रतियोगिता (Asian Games) में हिस्सा लेंगी।
महिला क्रिकेट की प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू होगी और 22 सितंबर को पदक मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी और 13 अक्टूबर को मेडल फाइनल के साथ समाप्त होंगे। क्वार्टरफाइनल से पहले तीन दिनों के प्रीलिमिनरी मैच खेले जाएंगे। बता दें कि, भारत सीधे क्वार्टरफाइनल से अपना अभियान शुरू कर सकता है, क्योंकि पिछले संस्करण में भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर