6,6,6,6,6,6.... 1000+ रन की पारी! इस खिलाड़ी ने 327 गेंद में रचा था इतिहास, हर तरफ मचा डाला हड़कंप

Published - 26 Mar 2026, 12:33 PM | Updated - 26 Mar 2026, 12:45 PM

Pranav Dhanawade

क्या आपने कभी सुना है कि किसी बल्लेबाज ने क्रिकेट में 1009 रनों की पारी खेल डाली। लेकिन यहा कारनामा भारत के एक युवा बल्लेबाज ने कर दिखाया है, जिन्होंने सिर्फ 327 गेंदों पर ऐतिहासिक पारी खेलकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में अमर कर लिया है। इस खूंखार बल्लेबाज ने अपने बल्ले से ऐसा हड़कंप मचाया कि विरोधी गेंदबाजी भी खौंफ में आ गए।

इस बल्लेबाज ने अपनी 1009 रन की पारी में 129 चौके और 59 छक्के लगाए थे, जिसने सभी को हैरतअंगेज कर दिया था। चलिए विस्तारपूर्वक आपको बताते हैं कि यह खास उपलब्धि किस भारतीय बल्लेबाज ने अपने नाम की है और कब, किसके खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली गई थी।

327 गेंद में रचा था इतिहास

Pranav Dhanawade

आज के दौर में बेहद कम बल्लेबाज हैं जो कि लाल गेंद के खेल में 327 गेंदों तक खेल पाते हैं, लेकिन इसमें भी उनका स्कोर 200 से 250 के बीच भी रहता है। लेकिन भारत के प्रणव धनवाड़े (Pranav Dhanawade) ने 327 गेंदों पर 1009 रनों की नाबाद पारी खेल डाली। धनवाड़े ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 129 चौके लगाए थे तो उनके बल्ले से 59 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले थे।

यह कारनामा उन्होंने साल 2016 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा आयोजित एच.टी भंडारी कप इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में किया था। इस मैच में धनवाड़े केसी गांधी इंग्लिश स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे तो आर्य गुरुकुल स्कूल (CBSE) के खिलाफ उन्होंने एक पारी में 1009 रन बनाकर विश्व क्रिकेट में हाहाकार मचा दिया था।

308.56 के स्ट्राइक रेट से करी कुटाई

आर्य गुरुकुल स्कूल (CBSE) और केसी गांधी इंग्लिश स्कूल के बीच यूनियन क्रिकेट अकादमी, मैदान पर खेले गए मुकाबले में आर्य गुरुकुल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन उनकी पारी 17 ओवर में सिर्फ 31 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद केसी गांधी इंग्लिश स्कूल की टीम बैटिंग के लिए उतरी, लेकिन उस वक्त तक किसी को उम्मीद तक नहीं थी कि प्रणव धनवाड़े (Pranav Dhanawade) आज इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतर रहे हैं।

बैटिंग करने उतरे धनवाड़े ने पहली गेंद से ही आर्य गुरुकुल स्कूल (CBSE) के गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते 308.56 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 1009 की नाबाद पारी खेल डाली। इस पारी के लिए धनवाड़े (Pranav Dhanawade) 396 मिनट तक मैदान पर बल्लेबाजी करते रहे, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने पहली पारी में 94 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 1465/3 पर अपनी पारी को घोषित कर दिया।

Pranav Dhanawade ने मानी अपनी गलती

प्रणव धनवाड़े (Pranav Dhanawade) की इस पारी ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने प्रणव को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए शुभकामनाएं दीं, लेकिन धीरे-धीरे ये खिलाड़ी गुमनामी की गलियों में गुम हो गया। जिस प्लेयर का कभी कैमरा पीछा नहीं छोड़ रहे थे, आज वह प्लेयर कहां हैं ये कोई नहीं जानता।

इस पारी के 5 साल बाद प्रणव (Pranav Dhanawade) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल में कॉन्ट्रैक्ट मिल गए, लेकिन वह अभी भी मुंबई की घरेलू टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने माना अस्थिरता ने उनको नुकसान पहुंचाया है। जबकि अंडर-19 टीम में नहीं चुना जाना उनके लिए काफी बड़ा झटका था तो कोरोना महामारी के कारण उन्होंने अंडर-23 ट्रायल्स भी मिस कर दिए।

क्या हैं Impact Player Rule? क्या इसकी खूबियाँ और खामियां! जिसे 2027 IPL के बाद हटा रही BCCI

अब कहां हैं Pranav Dhanawade?

साल 2016 में बल्ले से 1009 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले प्रणव धनवाड़े (Pranav Dhanawade) अब 25 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी घरेलू टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। साल 2025 में वह ईसीएस टी10 इंग्लैंड हॉर्नचर्च में खेलते नजर आए थे।

जबकि इससे पहले उन्होंने साल 2022-23 में इंग्लैंड में नॉर्थविच क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले सीजन 700 से अधिक रन बनाए थे। हालांकि, वह फिलहाल भारत में हैं और मुंबई में रहकर अपनी क्रिकेट की तैयारी करते हैं। जबकि उनके पिता अभी भी ऑटो-रिक्शा चलाते हैं।

IPL से इस बेकार नियम की छुट्टी! अब नहीं देखने को मिलेगा ये बेहूदा और अटपटा रुल

Tagged:

Indian cricketer World Record Pranav Dhanawade
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

327 गेंदों पर।

396 मिनट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com