IPL 2026 के 10 कप्तान हुए चोटिल, तो फिर जानें कौन उनका बैकअप ऑप्शन! नोट कर ले सभी टीम के उपकप्तान का नाम

Published - 29 Mar 2026, 04:48 PM | Updated - 29 Mar 2026, 04:57 PM

IPL 2026

IPL 2026 का शानदार आगाज 28 मार्च से RCB की जीत से हो चुकी है. सीजन के पहले मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. हर फ्रेंचाइजी 19वें सीजन में आईपीएल का खिताब जीतने का सपना देख रही है. लेकिन क्रिकेट में चोट एक ऐसी समस्या है जो कभी भी किसी के खिलाड़ी को IPL से बाहर कर सकती है.

ऐसे में अगर कप्तान इंजर्ड हो जाता है तो सबसे बड़ा सवाल होगा कि अब कौन टीम की जिम्मेदारी संभालेगा? आइए तो आगे जानने की कोशिश करते हैं कि कैप्टन के चोटिल होने पर कौन उनका बैकअप ऑप्शन बन सकता है.....

IPL 2026 में ये खिलाड़ी हो सकते हैं कप्तानी के लिए बैकअप

1. मुंबई इंडियंस (MI)

IPL 2026

पहले नंबर पर बात करते मुंबई इंडियंस की. अगर हार्दिक पांड्या चोटिल होते हैं, तो उनकी गैरमौजूदगी में टीम के पास कप्तानी और उपकप्तानी के लिए कई विकल्प है. हार्दिक के इंजर्ड होने पर भारतीय टीम के टी20I कैप्टन सूर्यकुमार यादव MI की कमान संभाल सकते हैं.

वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है इस सीजन मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में सुधार नहीं आता है तो हार्दिक पांड्या की जगह सूर्या अगले सीजन मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं.

2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

एमएस धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था. अगर ऐसे में वह चोटिल हो जाते हैं तो संजू सैमसन को CSK की कैप्टेंसी सौंपी जा सकती है. संजू के पास घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल में भी कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है.

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है. उनकी कैप्टेंसी में RCB पहली बार IPL की चैंपियन बनी है. अगर रजत चोटिल हो जाते हैं तो, टीम की आखिरी उम्मीद विराट कोहली है. उन्होंने कई सालों तक आरसीबी के लिए कप्तानी की है. ऐसे में एक बार फिर रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में किंग कोहली टीम की कैप्टेंसी संभाल सकते हैं.

4. राजस्थान रॉयल्स (RR)

संजू सैमसन के CSK में जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में सौंपी गई. हालांकि, रियान चोटिल हो जाते हैं तो, उनकी गैरमौजूदगी में RR के पास कप्तानी संभालने के लिए यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा के रूप में दो विकल्प है.

यशस्वी टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं जबकि, जडेजा के पास कई सालों का क्रिकेट का अनुभव है और धोनी के अंडर वह बारीकी से कप्तानी सीख चुके हैं. साल 2022 में जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कैप्टेंसी भी संभाली थी. लेकिन खराब प्रदर्शन और अपनी फॉर्म पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने बीच सीजन छोड़ भी दी थी.

5. पंजाब किंग्स (PBKS)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल IPL 2025 में पंजाब का प्रदर्शन शानदार रहा था. अय्यर की अगुवाई में PBKS फाइनल तक पहुंची थी. लेकिन दुर्भाग्यवश RCB के आगे हार का सामना करना पड़ा. लेकिन नए सीजन में पंजाब जीत के लिए नए जोश में मैदान पर उतरेगी.

अगर श्रेयस अय्यर चोटिल हो जाते हैं तो उनकी जगह शशांक सिंह टीम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. वह पंजाब के भरोसेमंद प्लेयर के साथ दवाब वालों मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं.

6. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2025 खास नहीं रहा है. लेकिन नए सीजन के लिए भी संजीव गोयनका ने पंत पर भरोसा जताया है और उन्हें कैप्टेंसी सौंपी है. अगर ऋषभ पंत IPL 2026 में चोटिल हो जाते हैं उनकी जगह विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन को टीम की कमान सौंपी जा सकती है. वह वेस्टइंडीज के लिए टी20 टीम और कुछ मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स की कैप्टेंसी कर चुके हैं.

7. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के साल 2025 के सीजन से कप्तान नियुक्त किये गए हैं. हालांकि पिछले सीजन अच्छी शुरूआत के बावजूद वह अपनी टीम को प्लेऑफ़ में क्वालीफाई नहीं करवा पाए थे, लेकिन इस सीजन भी टीम ओनर्स ने इसी भारतीय ऑलराउंडर पर ही अपना भरोसा जताया हैं और एक बार फिर से कप्तानी का मौका दिया है.

हालांकि अगर अक्षर पटेल चोटिल होंगे, तो उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी संभालते नजर आएंगे. दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार ओपनर को IPL में कप्तानी का काफी अनुभव भी है, पंजाब किंग्स और LSG के लिए भारत का यह विकेटकीपर कप्तानी कर चुका है.

8. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

पैट कमिंस के शुरूआती IPL मैचों से बाहर होने के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन ने एक बड़ा फैसला लिया था और ईशान किशन को टीम का नया कप्तान बनाया था. ठीक उसी दिन काव्या ने अपने नए उपकप्तान का ऐलान भी कर दिया था और अभिषेक शर्मा को वह ख़ास जिम्मेदारी सौप दी थी.

ऐसे में अगर ईशान किशन कभी चोटिल होंगे तो SRH ने अपना बैकअप ऑप्शन तैयार रखा है. हालांकि IPL में तो अभिषेक शर्मा को कप्तानी का अनुभव नहीं हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने जरुर कुछ मैचों में कप्तानी की हुई है.

9. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

KKR ने IPL 2026 के लिए अपना एक इवेंट किया था और उसमे अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान घोषित किया था, उसी इवेंट में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने साथ ही रिंकू सिंह के उपकप्तानी पर भी मुहर लगा दी थी.

रिंकू सिंह के पास IPL में तो कप्तानी का अनुभव नहीं है, लेकिन यह बल्लेबाज UP प्रीमियर लीग और अपनी घरेलू टीम उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर चुका है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा, जब भी रिंकू को कप्तानी का मौका मिलेगा वह उसके लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे.

10. गुजरात टाइंटस (GT)

गुजरात टाइटंस की कप्तानी पिछले कुछ सालों से शुभमन गिल के पास है, लेकिन अगर कभी यह ओपनर बल्लेबाज चोटिल हो जाता है, तो इनके पास जोस बटलर के रूप में एक बहुत अनुभव वाला कप्तान मौजूद हैं.

जोस बटलर इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी लंबे समय तक इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं और इन्ही की कैप्टेंसी में इंग्लैंड टीम ने साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. हालांकि अब तक इन्हें IPL में अपनी कप्तानी का जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला.

ALSO READ: Harbhajan Singh ने ट्रोल को दिया तीखा जवाब, सरेआम X पर गिरी हुई और भद्दी भाषा का किया इस्तेमाल

Tagged:

RCB csk INDIAN PREMIER LEAGUE mi IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

ऋतुराज गायकवाड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com