Aman Sharma
/ Authorक्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इसी जुनून को समर्पित इस वेबसाइट पर आपको क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी हर वो जानकारी दूंगा जिसकी आपको तलाश है। मैंने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है। इस समय मैं क्रिकेट एडिक्टर में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।
मैदान पर विराट कोहली के बल्ले की तरह, मेरी उंगलियां कीबोर्ड पर तेजी से चलती हैं। मैंने 2022 में कंटेंट राइटिंग की अपनी पारी शुरू की और ज़ी मीडिया व न्यूज 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से होते हुए क्रिकेट एडिक्टर के डगआउट में पहुंचा। मुझे क्रिकेट खेलना और इसकी बारीकियों पर लिखना दोनों बेहद पसंद हैं।
जहां व्हाइट बॉल क्रिकेट मेरा पसंदीदा है, वहीं टेस्ट क्रिकेट का अपना एक अलग रोमांच है। साल 2016 में मैंने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट का अभ्यास शुरु किया और अंडर-14 और अंडर-16 की कई बड़ी क्रिकेट लीगों में हिस्सा लिया। बल्लेबाजी करना पसंद है व श्रीलंका के दिग्गज मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस फेवरेट खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के अलावा मुझे खो-खो, फुटबॉल में भी दिलचस्पी है।
Latest Articles
हर एक टीम का वो धाकड़ खिलाड़ी, जो अपनी फ्रेंचाइजी के लिए होगा X-Factor साबित
रोहित-सूर्या-बुमराह? कौन हैं मुंबई इंडियंस टीम का उपकप्तान, उठ गया बड़े राज से पर्दा
नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते टीम इंडिया के ये 3 बड़े क्रिकेटर, खाते 101% शुद्ध शाकाहारी खाना
दारु-विवाद और लड़कीबाजी ने बर्बाद किया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, वरना बन सकता था अगला सचिन
एबी डिविलियर्स ने दिया CSK को जीत का गुरुमंत्र, बोले 'सिर्फ ये कर लो, ट्रॉफी पक्की....'